बाॅलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान की बेटी आन्या इन दिनों अपनी स्केच पेंटिंग की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। आन्या इस पेंटिंग के जरिए लॉकडाउन से प्रभावित जानवरों की मदद के लिए फंड जुटा रही हैं। वहीं आन्या के इस नेक काम में सहयोग देने के लिए बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी आगे
28 Apr, 2020 07:51 AMमुंबई: बाॅलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान की बेटी आन्या इन दिनों अपनी स्केच पेंटिंग की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। आन्या इस पेंटिंग के जरिए लॉकडाउन से प्रभावित जानवरों की मदद के लिए फंड जुटा रही हैं। वहीं आन्या के इस नेक काम में सहयोग देने के लिए बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी आगे आए हैं।
अभिषेक ने आन्या की पेंटिंग के लिए अच्छी खासी रकम दी है। अभिषेक ने आन्या की पेंटिंग के लिए उन्हें एक लाख रुपए दिए हैं, जिससे उन्हें आवारा जानवारों की मदद के लिए फंड में सहयोग मिलेगा। इस बात की जानकारी खुद फराह ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने अभिषेक संग एख तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर को बेटी की पेंटिंग के लिए एक लाख रुपए देने पर शुक्रिया अदा किया है। तस्वीर में फराह अभिषेकको गले लगाती हुई दिख रही हैं।
उन्होंने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'एक स्केच के लिए एक लाख रूपए कौन देता है?? सिर्फ अभिषेक बच्चन, इससे अब आन्या की चैरिटी दोगुनी हो गई है! धन्यवाद मेरे दिलदार पागल दोस्त, ढेर सारी झप्पी जो तुम्हें पसंद नहीं है।' सोशल मीडिया पर अभिषेक और फराह की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
बता दें कि फराह की बेटी आन्या आवारा जानवरों के लिए अपने पेंटिंग के जरिए तब से फंड जोड़ रही हैं जबसे पूरे देश में लॉकडाउन लागू हुआ है। बीते दिनों फराह खान की 12 साल की बेटी आन्या ने आवारा जानवरों की मदद के लिए 70 हजार रुपए आर्थिक मदद के तौर पर दिए थे। इस बात की जानकारी खुद फराह खान ने अपने सोशल मीडिया पर दी थी।