बॉलीवुड में कम फिल्मों में काम करने के बाद भी सुर्खियों में बने रहने वाले अध्ययन सुमन का 32th बर्थडे है। अध्ययन सुमन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में रहे हैं। जी हां, उनका अफेयर किसी और एक्ट्रेस के साथ नहीं बल्कि कंगना के साथ था।
13 Jan, 2020 01:01 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड में कम फिल्मों में काम करने के बाद भी सुर्खियों में बने रहने वाले अध्ययन सुमन का 32th बर्थडे है। अध्ययन सुमन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में रहे हैं। जी हां, उनका अफेयर किसी और एक्ट्रेस के साथ नहीं बल्कि कंगना के साथ था। आपको बता दें कि अध्ययन बॉलीवुड और टीवी की महान हस्ती शेखर सुमन के बेटे हैं।

उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2008 में फिल्म 'हाल-ए-दिल' से किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज' आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस कंगना रनौत थीं, जिनके साथ उनके अफेयर की ख़बरें चर्चा में आईं।

दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद, टूटे हुए अध्ययन ने कंगना पर कई गंभीर आरोप लगाए। उस समय, अध्ययन ने कहा कि, "कंगना उन्हें मारती थीं। फिल्मफेयर नाइट से पहले, कंगना ने उन्हें बेवजह गंजा करवा दिया था। अध्ययन बताते हैं "बात फिल्म फेयर अवॉर्ड में जाने की थी। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम चलोगे! तो मैंने कहा बिल्कुल! कंगना ने कहा तो फिर अपने बाल कटवा लो। उन्होंने मुझ पर इस कदर दबाव बनाया कि रातोंरात मुझे गंजा होना पड़ा।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन की बर्थडे पार्टी से आते समय मेरे मुंह पर जोरदार थप्पड़ मारा। इसके साथ ही अध्ययन ने कंगना पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'कंगना मुझे ज्योतिषी के पास ले गई। वहां मुझे मंत्र का पाठ करने के लिए कहा गया, लेकिन मैंने मना कर दिया। बाद में, टैरो कार्ड रीडर ने मुझे बताया कि मैं एक पहाड़ी लड़की के जादू के प्रभाव में था।"