main page

एक्टर अक्षत उत्कर्ष की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने आरोप- मुंबई पुलिस ने नहीं किया जांच में सहयोग

Updated 29 September, 2020 05:50:28 PM

26 वर्षीय एक्टर अक्षत उत्कर्ष चौधरी का निधन हो गया है। अक्षत बिहार के मुज़फ्फरपुर के रहने वाले थे। बिहार के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नही थी कि एक और बिहार के एक्टर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। अक्षत मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। एक्टर मुंबई में किराए के फ्लैट में रहते थे। अक्षत के परिवार वालों ने एक्टर की मौत को हत्या बताया है।

मुंबई. 26 वर्षीय एक्टर अक्षत उत्कर्ष चौधरी का निधन हो गया है। अक्षत बिहार के मुज़फ्फरपुर के रहने वाले थे। बिहार के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नही थी कि एक और बिहार के एक्टर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। अक्षत मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। एक्टर मुंबई में किराए के फ्लैट में रहते थे। अक्षत के परिवार वालों ने एक्टर की मौत को हत्या बताया है। मुंबई पुलिस इसे खुदकुशी करार दे रही है। अक्षत के परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस उनका साथ नही दे रही है। पुलिस ने अक्षत का शव परिवार को सौंप दिया है और परिवार वाले शव को बिहार ले गए हैं।

Bollywood Tadka
एक्टर के चाचा रंजीत सिंह ने बताया- रविवार की रात 9 बजे अक्षत की पिता से बात हुई थी। इसके बाद देर रात उसकी मौत की खबर मिली। अक्षत के मामा ने मुंबई पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। अक्षत मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले विजयंत चौधरी उर्फ राजू चौधरी के बेटे थे।

Bollywood Tadka
अक्षत के चाचा विक्रम किशोर ने आगे पुलिस को बयान में बताया- अक्षत के साथ एक दूसरी स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस स्नेहा चौहान रहती थी। स्नेहा चौहान और अक्षत के बीच काफी करीबी थी। इसके अलावा चाचा विक्रम चौहान ने आकांक्षा दुबे नामक एक दूसरी लड़की के बारे में भी बताया है, जो कि अक्षत की एमबीए की क्लासमेट रही है और उसके भी अक्षत से दोस्ती थी।

Bollywood Tadka
बता दें अक्षत की मौत के बारे में उनकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को सूचना दी थी। अक्षत मुंबई में प्राइवेट कंपनी में जॉब करने के साथ ही एक्टिंग भी कर रहे थे। अपकमिंग फिल्म 'लिट्टी चोखा' में उन्होंने रोल भी किया था।

: Smita Sharma

actor akshat utkarshpasses awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...