main page

शाही शादी: सुर्ख लाल जोड़े में चांद का टुकड़ा लगी 'एक घर बनाऊंगा' फेम एक्टर राहुल शर्मा की दुल्हनिया, सात वचन लेकर एक-दूजे का हुआ कपल

Updated 23 January, 2022 03:39:02 PM

शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में आम जनता से लेकर बी-टाउन के भी कई स्टार्स शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। जहां एक्ट्रेस  मानसी श्रीवास्तव ने शनिवार को मंगेतर कपिल तेजवानी के साथ सात फेरे लिए। वहीं गुम हैं किसी के प्यार फेम यश पंडित ने भी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा संग शादी की।अब इस लिस्ट में ''एक घर बनाऊंगा'' फेम एक्टर राहुल शर्मा का नाम भी जुड़ गया।

मुंबई: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में आम जनता से लेकर बी-टाउन के भी कई स्टार्स शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। जहां एक्ट्रेस  मानसी श्रीवास्तव ने शनिवार को मंगेतर कपिल तेजवानी के साथ सात फेरे लिए। वहीं गुम हैं किसी के प्यार फेम यश पंडित ने भी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा संग शादी की।अब इस लिस्ट में 'एक घर बनाऊंगा' फेम एक्टर राहुल शर्मा का नाम भी जुड़ गया।  

Bollywood Tadka

राहुल शर्मा ने 22 जनवरी को मंगेतर नेहा शर्मा संग शादी रचाई। कपल जयपुर में सात वचन लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे का हो गया है। शादी में सिर्फ करीबी लोग और परिवार वाले शामिल हुए थे।

Bollywood Tadka

राहुल और नेहा की शादी की रस्में तीन दिनों तक चली थीं। कपल की शादी की तस्वीरें अब इटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी शादी की तस्वीरें देखकर उन्हें रॉयल कपल कहना गलत नहीं होगा।

Bollywood Tadka

शादी में राहुल शर्मा ने बेज कलर की शेरवानी और पिंक-ऑरेंज कलर का साफा पहना था।

Bollywood Tadka

वहीं उनकी दुल्हनिया सुर्ख लाल लहंगे में चांद का टुकड़ा लगी।राजस्थानी मांग टीका व ग्रीन ज्वेलरी दुल्हन बनीं नेहा के लुक को परफेक्ट बना रहे थे।  दूल्हा-दुल्हन अपने-अपने आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे थे और उनका रॉयल वेडिंग वेन्यू उनकी शाही शादी की झलक दिखाता है।

Bollywood Tadka

वहीं सात फेरे के समय दोनों ने अपने आउटफिट को चेंज कर दिया था। फेरे के समय एक्टर ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी और उनकी दुल्हन लाल रंग की बंधनी साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। हम भी राहुल और नेहा को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।


Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

rahul sharmatied the knotneharoyal style weddingLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...