main page

दीप्ति ध्यानी ने पति सूरज के लिए मुंडवाया अपना सिर, वजह है बेहद खास...एक्टर बोले-यह सच्चा प्यार

Updated 31 May, 2022 08:19:40 AM

पति-पत्नी का रिश्ता सबसे मज़बूत माना जाता है। जब दो लोग साथ जुड़ते हैं, तब दो अलग-अलग जीवन धीरे-धीरे एक होने लगते हैं। दो लोगों को अब केवल  स्वयं के बारे में न सोचते हुए एक-दूसरे के लिए जीना होता है। एक दुख में हो है दूसरा उस दर्द को पूरी तरह महसूस कर ले वह होता है पति पत्नी का रिश्ता। ऐसा ही खूबसूरत

मुंबई: पति-पत्नी का रिश्ता सबसे मज़बूत माना जाता है। जब दो लोग साथ जुड़ते हैं, तब दो अलग-अलग जीवन धीरे-धीरे एक होने लगते हैं। दो लोगों को अब केवल  स्वयं के बारे में न सोचते हुए एक-दूसरे के लिए जीना होता है। एक दुख में हो है दूसरा उस दर्द को पूरी तरह महसूस कर ले वह होता है पति पत्नी का रिश्ता। ऐसा ही खूबसूरत रिश्ता शेयर करते हैं टीवी के कपल सूरज थापर और दीप्ति ध्यानी। सूरज थापर की पत्नी दीप्ति ध्यानी ने प्यार की अनोखी मिसाल पेश की है। दीप्ति ध्यनी ने अपने पति की खातिर अपने बालों को मुंडवा दिया।

Bollywood Tadka

 

दरअसल, पिछले साल मई के महीने में सूरज थापर कोरोना वायरस के शिकार हो गए थे। सूरज की हालत इतनी खराब थी कि उनके फेफड़े 70 पर्सेंट तक डैमेज हो गए थे और बुरे हाल में उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।

Bollywood Tadka

तभी सूरज की सलामती की दुआ करते हुए दीप्ति ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति पूरी तरह ठीक हो जाते हैं तो वह अपने बाल तिरुपति बालाजी में दान कर देंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sooraj Thapar (@soorajthapar)

 

अब दीप्ति ने सूरज के पूरी तरह से ठीक होने के बाद अपना सिर मुंडवा लिया है। सूरज थापर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'ट्रांसफॉर्मेशन... यह सच्चा प्यार है। कोई आपके लिए दुनिया में ऐसा नहीं करता। यह एकदम शुद्ध प्यार है।' सूरज का यह शेयर किया वीडियो खूब वायरल हो रहा है और टीवी इंडस्ट्री के लोग दीप्ति की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

दीप्ति ध्यानी की ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- आप बहुत ग्रेट हो मैम> वहीं दूसरे ने लिखा- एक महान महिला, एक सच्ची प्रेमी, एक प्योर दिल के साथ, हमेशा खुश रहें। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। 

Bollywood Tadka

सूरज थापर की बात करें तो वह चंद्रगुप्त मौर्य, रजिया सुल्तान, एक नई पहचान, ससुराल गेंदा फूल, भाई भैया और ब्रदर, अकबर का बल बीरबल, तेनाली राम, जैसे बहुत से पॉप्युलर सीरियलों में नजर आ चुके हैं। वहीं दीप्ति ध्यान खुद भी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह चंद्रगुप्त मौर्य, माता की चौकी, कैरी रिश्ता खट्टा मीठा जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipti Thapar (@diptisthapar)

Content Writer: Smita Sharma

ActorSooraj ThaparWifeDeepti DhyaniShavehusbandBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...