main page

पूजा भट्ट के बाद अब राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़े 'सावधान इंडिया' फेम सुशांत सिंह,कहा- 'हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे'

Updated 11 November, 2022 08:13:55 AM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। राहुल गांधी ने सितंबर में कन्याकुमारी से यह यात्रा शुरू की थी। आम जनता से लेकर कई बाॅलीवुड स्टार्स उनकी इस यात्रा का हिस्सा बने। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में उन्हें एक्ट्रेस पूजा भट्ट का साथ मिला। पूजा भट्ट ने राहुल के साथ करीब 10 किमी पैदल यात्रा की थी।

मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। राहुल गांधी ने सितंबर में कन्याकुमारी से यह यात्रा शुरू की थी। आम जनता से लेकर कई बाॅलीवुड स्टार्स उनकी इस यात्रा का हिस्सा बने। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में उन्हें एक्ट्रेस पूजा भट्ट का साथ मिला। पूजा भट्ट ने राहुल के साथ करीब 10 किमी पैदल यात्रा की थी।

Bollywood Tadka

वहीं अब 'सावधान इंडिया' फेम सुशांत सिंह राहुल गांधी की इस यात्रा का हिस्सा बने षपूजा के बाद सिनेमाई दुनिया से सुशांत सिंह ऐसे दूसरे एक्टर बनकर सामने आए हैं जो राहुल के साथ जुड़े हैं। सुशांत सिंह वीरवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

Bollywood Tadka

पैदल यात्रा के बाद में सुशांत सिंह ने एक जनसभा में नेताओं के साथ मंच भी शेयर किया। सुशांत सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में पहली बार किसी राजनीतिक रैली में भाग ले रहे हैं।

Bollywood Tadka

सुशांत ने कहा-'मैं इस यात्रा में शामिल होना चाहता था लेकिन मैं इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल की बैठक में शामिल नहीं हुआ था। मैंने सोचा कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है क्या मुझे इसमें शामिल होना चाहिए या नहीं। लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि यह भारत की यात्रा है, जो देश को एकजुट होने की बात करती है।'

उन्होंने राहुल गांधी की ओर देखते हुए कहा-'घृणा फैलाई जा रही है एवं प्रेम और सद्भाव की राह कठिन है। आपने यह रास्ता चुना है। यह मुश्किल है। एक कहावत है कि यदि आप प्यार में सब कुछ खो देते हैं तो जीत संभव है।'

अपनी बात जारी रखते हुए एक्टर ने कहा- 'जीत अहम है लेकिन अंत तक आत्मविश्वास नहीं खोना भी जीत की ओर ले जाएगा।  जो लोग संवैधानिक रूप से देश पर शासन करना चाहते हैं, वे किसी न किसी दिन जीत प्राप्त करेंगे।हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।'

 


 

Content Writer: Smita Sharma

ActorSushant SinghRahul GandhiBharat JodoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...