main page

ग्लैमर की दुनिया छोड़ अब ऐसी जिंदगी जी रही हैं ये हसीनाएं, एक के चेहरे पर पड़ी झुर्रियां

Updated 01 February, 2019 06:01:00 PM

ग्लैमर की दुनिया में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने दमदार किरदारों से अलग पहचान बनाई है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जो अब इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। बीते दिनों कुछ हसीनाएं लैक्मे फैशन वीक 2019 के पहले दिन हुस्न के जलने बिखेरती हुईं नजर आईं।

मुंबई: ग्लैमर की दुनिया में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने दमदार किरदारों से अलग पहचान बनाई है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जो अब इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। बीते दिनों कुछ हसीनाएं लैक्मे फैशन वीक 2019 के पहले दिन हुस्न के जलने बिखेरती हुईं नजर आईं। इस एक्ट्रेस में कुछ ऐसी भी थीं जो अब ग्लैमर की दुनिया को छोड़ चुकी हैं और उनके लुक में काफी बदलाव भी आया है। उनकी तस्वीरों को देख आपके होश उड़ जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वो हसीनाएं... 

Bollywood Tadka

रोशमी चोपड़ा 

टीवी एक्ट्रेस रोशमी बीते दिनों लैक्मे फैशन वीक को अटेंड करने पहुंची। इस दौरान वह क्रीम और पिंक कलर साड़ी पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। हालांकि इन दिनों रोशमी छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। रोशमी कसम से, काव्यांजलि, प्यार में ट्विस्ट, अदालत और कॉमेडी सर्कस में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार उनको कॉमेडी नाइड्स विद कपिल में देख गया।  

Bollywood Tadka

तारा शर्मा 

'ओम जय जगदीश' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा शर्मा अब फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने लगभग 10 साल इंडस्ट्री में काम किया। बीते दिनों तारा भी लैक्मे फैशन वीक के अटेंड करने पहुंची। इस दौरान वह रेड कलर की वन पीस ड्रेस पहने हुए नजर आईं। तारा की उम्र 42 साल की हो गई हैं और उनके लुक में काफी बदलाव आया है। फैशन शो के दौरान भी तारा के चेहरे पर झुर्रियां साफ नजर आ रही हैं। उनका लुक काफी हैरान कर देने वाला है। तारा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। साल 2003 में उन्होंने 'साया' में काम किया था। इस फिल्म के गाने से उन्हें काफी पॉपुलरिटी हासिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'मस्ती', 'पेज 3', 'अक्सर', 'कोसला का घोसला', 'हे बेबी' जैसी कई कामयाब फिल्मों में काम किया।

Bollywood Tadka

श्रुति सेठ

बड़े और छोटे पर्दे पर पहचान बनाने वाली श्रुति सेठ भी लैक्मे फैशन वीक को अटेंड करने पहुंची। इस दौरान वह ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अब श्रुति ग्लैमर की दुनियां से दूरी बनाए हुए हैं। श्रुति सेठ ने टीवी पर 'फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो' और 'जंगली ज्‍यूकबॉक्‍स' जैसे शो होस्‍ट किए। इसके बाद उन्‍होंने 'क्‍यूं होता है प्‍यार', 'देस में निकला होगा चांद' और 'शरारत' जैसे टीवी सीरियल्‍स में काम किया। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। श्रुति ने कॉमिडी सर्कस के कई सीजन्‍स को होस्‍ट भी किए। इतना ही नहीं वह आमिर खान और काजोल स्‍टारर फिल्‍म 'फना' में फातिमा का किरदार निभाते हुए नजर आईं। इसके अलावा वह 'तारा रम पम' और प्रकाश झा की 'राजनीति' में शॉर्ट अपीयरेंस में दिखीं।

Bollywood Tadka

ईशा कोप्पिकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस समय ईशाफिल्‍मी दुनिया से दूर है। ईशा ने 2000 में फिल्म 'फिजा' से बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी आखिरी फिल्म 'राख' 2011 में आयी थी।  फ़िलहाल फ़िल्मी दुनिया से दूर ईशा राजनीति में कदम रख चुकी हैं। ईशा 'डॉन', 'सलाम-ए-इश्क', 'क्या कूल हैं हम', 'हम तुम' जैसी चर्चित फिल्मों में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 


 

: Neha

Shruti Seth hindi newsTara Sharma hindi newsRoshni Chopra hindi newsisha koppikar hindi newslakme fashion week 2019Bollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...