टीवी एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबरें हैं कि एक्ट्रेस को वेबसाइट पर पोर्न वीडियो शूट करने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने दी है।
07 Feb, 2021 09:11 AMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबरें हैं कि एक्ट्रेस को वेबसाइट पर पोर्न वीडियो शूट करने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
इस बात की जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने दी है। इसके साथ ही पुलिस अन्य मॉडल, साइड एक्ट्रेसेस और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी की भी निगरानी कर रही है। जिन पर गिरोह द्वारा शूट की गई एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर संपादित करके अपलोड करने का आरोप है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- 'गहना वशिष्ठ ने 87 अश्लील / पोर्न वीडियो शूट किए हैं और उन्हें अपनी वेबसाइटों पर अपलोड किया है, जिसे देखने के लिए सदस्यता की आवश्यकता होती है। जिन लोगों ने चैनल की सदस्यता ली है, उन्हें 2000 रुपए का भुगतान करना होता है।शनिवार दोपहर उनसे पूछताछ की गई थी। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।'
बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' में नजर आई थीं। वो स्टार प्लस के शो 'बहनें' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो साउथ की कई फिल्मों नजर आ चुकी हैं।