main page

हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागां वाली...काम्या पंजाबी ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी, पति संग यूं दिए पोज

Updated 24 October, 2021 12:55:45 PM

हिंदू धर्म में बहुत से व्रत और त्यौहार होते हैं जिनका अलग-अलग महत्व होता है लेकिन सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। बी-टाउन की हसीनाएं भी इस त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट करती हैं। शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, अनुष्का शर्मा समेत कई एक्ट्रेसेस हर साल करवाचौथ का व्रत रखती हैं और पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल

मुंबई: हिंदू धर्म में बहुत से व्रत और त्यौहार होते हैं जिनका अलग-अलग महत्व होता है लेकिन सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

Bollywood Tadka

 

बी-टाउन की हसीनाएं भी इस त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट करती हैं। शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, अनुष्का शर्मा समेत कई एक्ट्रेसेस हर साल करवाचौथ का व्रत रखती हैं और पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही काम्या पंजाबी ने अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाती दिख रही हैं। शादी के बाद काम्या का ये दूसरा करवाचौथ है।

Bollywood Tadka

ऐसे में काम्या ने खास तैयारी की है। जहां कुछ तस्वीरों में काम्या मेहंदी आर्टिस्ट से मेहंदी लगवा रही हैं।

Bollywood Tadka

वहीं एक तस्वीर में वह पति शलभ दांग संग पोज दे रही हैं। काम्या की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


बता दें कि शलभ के साथ काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। पहले पति से काम्या को एक बेटी भी है। शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं और वो हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा है और उनका एक बेटा भी है। 

 

Content Writer: Smita Sharma

kamya punjabikarwachauthpreparationsShalabh DangLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...