जस्सी जैसी कोई नहीं'' फेम मोना सिंह ने 27 दिसंबर, 2019 को अपने इनवेस्टमेंट बैंकर बॉयफ्रेंड श्याम के साथ शादी रचाई। मोना की शादी और मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में मोना रेड कलर जोड़े में दिख रही हैं।
27 Dec, 2019 03:23 PMमुंबई: 'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम मोना सिंह ने 27 दिसंबर, 2019 को अपने इनवेस्टमेंट बैंकर बॉयफ्रेंड श्याम के साथ शादी रचाई। मोना की शादी और मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में मोना रेड कलर जोड़े में दिख रही हैं।
लाल चूड़ा, मांग टीका और कलीरे मोना के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। बता दें कि अपनी शादी की इन रस्मों में मोना का ब्राइडल लुक काफी कुछ प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर नजर आ रहा है।
मोना के ड्रेस से लेकर उनकी ज्वेलरी तक प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक जैसी नजर आ रही है।
वीरवार को मोना की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें काफी वायरल हुईं थीं। अपनी मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरों में मोना पिंक सूट में फूलों की ज्वेलरी के साथ नजर आ रही हैं। मोना की इस शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं।
करियर की बात करें तो उन्होंने 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। शो में मोना ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था।
इस शो के बाद मोना 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'प्यार को हो जाने दो' जैसे हिट टीवी सीरियल में दिखीं। इसके अलावा मोना राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म '3 ईडियट्स' में भी नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। मोना हाल ही में वेब सीरीज मिशन ओवर मार्स में नजर आईं थीं।