main page

'नमस्ते इंग्लैंड' एक्ट्रेस के बाद अब एक और हसीना संग हुई लूटपाट, बंदूक की नोक पर लूटे 7 लाख रुपए

Updated 15 September, 2021 08:17:49 AM

कुछ दिन पहले ही  ''नमस्ते इंग्लैंड'' की एक्ट्रेस अलंकृता सहाय के साथ चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लूटपाट की खबर सामने आई थी। तीनों लुटेरों ने चाकू के नोक पर  एक्ट्रेस से साढ़े छह लाख रुपए लूटे थे। वहीं अब एक और एक्ट्रेस के साथ लूटपाट हुईं। एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ नई दिल्ली के शास्त्री नगर में बंदूक की नोंक पर लूटपाट की गई। जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान एक्ट्रेस से करीब 7 लाख रुपए लूट लिए गए।

मुंबई: कुछ दिन पहले ही  'नमस्ते इंग्लैंड' की एक्ट्रेस अलंकृता सहाय के साथ चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लूटपाट की खबर सामने आई थी। तीनों लुटेरों ने चाकू के नोक पर  एक्ट्रेस से साढ़े छह लाख रुपए लूटे थे। वहीं अब एक और एक्ट्रेस के साथ लूटपाट हुईं। एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ नई दिल्ली के शास्त्री नगर में बंदूक की नोंक पर लूटपाट की गई। जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान एक्ट्रेस से करीब 7 लाख रुपए लूट लिए गए।

Bollywood Tadka

दरअसल, निकिता एक शूटिंग के सिलसिले में राजधानी में अपनी मौसी के साथ रह रही थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। निकिता के मुताबिक लुटेरों ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था इसलिए वे उन का चेहरा नहीं देख सकीं। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया-'नकाब पहने लूटरों ने कथित तौर पर बंधक बना कर 7 लाख रुपए लूट लिए। मैंने खुद को लुटेरों से बचाने के लिए एक अलमारी में छिपा लिया था। यह मेरे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना थी। मैं अभी भी इस ट्रॉमा से बाहर नहीं निकल पा रही हूं और मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जिंदा हूं क्योंकि अगर मैं लड़ती तो नहीं मैं मर जाती।'

Bollywood Tadka

याद दिला दें कि, निकिता रावल हाल ही में उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने निर्माता राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर रिएक्ट किया था, और यह भी कहा कि शिल्पा शेट्टी का नाम अनावश्यक रूप से इस मामले में घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा था- मैं राज कुंद्रा को कॉमन फ्रेंड्स के जरिए जानती हूं।मैं उनसे पहले 3-4 बार मिली थी।खबर जानकर सदमे में हूं लेकिन मैंने देखा कि मुंबई पुलिस द्वारा जारी उनकी व्हाट्सएप चैट और पुलिस क्या कह रही है। अगर वह यह रैकेट चला रहे हैं तो यह बहुत दुखद है। उनके पास जीवन में सब कुछ है। इन सब चीजों को करने की कोई जरूरत नहीं है।अगर वह अपराधी हैं तो उन्हें सजा मिलेगी।
Bollywood Tadka


काम की बात करें तो निकिता साल 2007 की फिल्म 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल' और 2009 की फिल्म 'द हीरो-अभिमन्यु' में नजर आ चुकीं हैं। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अरशद वारसी की फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में भी नजर आएंगी।

 

Content Writer: Smita Sharma

ActressNikita RawalrobbedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...