main page

पायल घोष की राजनीति में एंट्री: ज्वाइन की रामदास अठावले की RPI,अनुराग पर लगाया था #Metoo का आरोप

Updated 26 October, 2020 02:57:47 PM

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष अपने वकील के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई हैं।

मुंबई: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष अपने वकील के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई हैं।

Bollywood Tadka

उन्हें आरपीआई की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।

Bollywood Tadka

बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर मी टू का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया है। हालांकि कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

Bollywood Tadka

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने पायल घोष का मी टू मामले में समर्थन किया था। इतना ही नहीं उन्होंने घोष के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी। जहां पायल ने अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की थी।

: Smita Sharma

actresspayal ghoshjoinramdas athawalepartyRPIanurag kashyapMeTooBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...