main page

मातम में बदलीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'नायरा' की खुशियां, बर्थडे के दिन ही हुआ दादाजी का निधन

Updated 20 May, 2020 07:02:28 AM

''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' की ''नायरा'' यानि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ दिन पहले ही शिवांगी ने अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन उनका ये बर्थडे देखते ही देखते मातम में बदल गया। शिवांगी ने अपने जन्मदिन के ही दिन अपने बेहद करीबी को खो दिया,जिससे वो बहुत दुखी हैं। बर्थडे के ही दिन शिवांगी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शिवांगी जोशी के दादाजी का निधन हो गया है।

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'नायरा' यानि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ दिन पहले ही शिवांगी ने अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन उनका ये बर्थडे देखते ही देखते मातम में बदल गया। शिवांगी ने अपने जन्मदिन के ही दिन अपने बेहद करीबी को खो दिया,जिससे वो बहुत दुखी हैं। बर्थडे के ही दिन शिवांगी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शिवांगी जोशी के दादाजी का निधन हो गया है।

Bollywood Tadka

इस बात की जानकारी खुद शिवांगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। शिवांगी ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा-'दुर्भाग्यवश कल ही मैंने अपने दादाजी को खो दिया है। भगवान करे कि वे इस वक्त मुस्कुरा रहे हों और ऊपर से हमारी ओर देख रहे हों।'

Bollywood Tadka

 

बता दें कि शिवांगी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली थीं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। शिवांगी पुष्पेंद्र सिंह की आगामी फिल्म 'अवर ओन स्काई' के प्रमोशन के चलते कान्स में डेब्यू करने वाली थीं।  कांस फिल्म फेस्टिवल का इस साल  12 मई से 23 मई 2020 को होने वाला था।

Bollywood Tadka

बता दें कि  शिवांगी जोशी छोटे पर्दे की काफी चर्चित एक्ट्रेस हैं। शिवांगी ने टेलीविजन'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान बनाई। इस सीरियल में शिवांगी नायरा की भूमिका निभा रही हैं। शिवांगी की फैन फॉलोइंग भी काफी है। सीरियल में नायरा और कार्तिक की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। शिवांगी इंस्टा और टिकटाॅख जैसे प्लेटफाॅर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

: Smita Sharma

yeh rishta kya kehlata haiactressshivangi joshigrandfatherpasses awaybirthdayLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...