main page

बॉयफ्रेंड से बुरी तरह पिट चुकी हैं ये 9 हसीनाएं, तीसरी का नाम सुनकर लगेगा झटका

Updated 13 July, 2018 05:30:56 PM

घरेलू हिंसा की जड़ें हमारे समाज तथा परिवार में गहराई तक जम गई हैं। महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी तरह की हिंसा अपराध की श्रेणी में आती है। घरेलू हिंसा के अधिकांश मामलों में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है। वहीं आम लोगों की तरह हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी एेसी कई एक्ट्रेस हैं जो घरेलु हिंसा का श

मुंबई: घरेलू हिंसा की जड़ें हमारे समाज तथा परिवार में गहराई तक जम गई हैं। महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी तरह की हिंसा अपराध की श्रेणी में आती है। घरेलू हिंसा के अधिकांश मामलों में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है। वहीं आम लोगों की तरह हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी एेसी कई एक्ट्रेस हैं जो घरेलु हिंसा का शिकार हुई हैं। वहीं उन्होंने इसके खिलाफ जाकर अपनी आवाज भी उठाई है। आज हम आपको 10 एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने पार्टनर के अत्याचार सहे हैं। Bollywood Tadka

 

ऐश्वर्या राय


बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल ऐश्वर्या राय और सलमान खान में कई बार अनबन देखी गई। इसी के चलते ऐश्वर्या ने सलमान के बढ़ते बुरे रवैये के कारण उन्हें छोड़ दिया। वहीं सलमान फिर भी उनका पीछा करते रहे और धमकियां भी दी। इसके बाद एश्वर्या ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी।  

 

Bollywood Tadka

 

कंगना रनौत 


बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और एक्टर आदित्य पंचौली पर बुरा बर्ताव और फिजिकली होने का आरोप लगाया। ऐसे में कंगना ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। 

 

Bollywood Tadka

 


प्रीति जिंटा 


बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानि प्रीति जिंटा ने 2005 में नेस वाडिया को डेट कर रही थीं। नेस वाडिया आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर रह चुके हैं। दोनों के बीच विवाद तब बढ़ गया जब वाडिया ने एक पार्टी में सरेआम प्रीति को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद दोनों अलग हो गए और प्रीति ने नेस के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी। 

 

Bollywood Tadka


करिश्मा कपूर 


बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया था। 

 

Bollywood Tadka

 

जीनत अमान


गुरे जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान भी घरेलु हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। संजय खान उनके पहले पति रहे थे लेकिन दोनों में कुछ खास जमी नहीं। वहीं, जीनत के दूसरे पति रहे मजहार खान ने उनका जीना दुश्वार किया हुआ था। 

 

Bollywood Tadka

 

श्वेता तिवारी


टीवी पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने बहुत जुल्म किए। राजा ने श्वेता को नशे की हालत में कई बार नुकसान पहुंचाया। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में राजा की बढ़ती बदतमीजियो की वजह से अलग हो गईं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। अब वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

दीपशिखा नागपाल


बॉलीवुड फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाली दीपशिखा ने अपने पति पर पिछले 4 साल से मारपीट करने के आरोप लगाए थे। नागपाल ने साल 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन शुरू होने लगी थी। वहीं, साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। 

 

Bollywood Tadka

 

रती अग्निहोत्री


बॉलीवुड फिल्मों में मां का किरदार निभाने वाली रती भी इस समस्या से जूझ चुकी हैं। उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। रती ने बताया कि उनका पति उन्हें टॉर्चर कर परेशान करता रहता था। 

 

Bollywood Tadka

 


डिंपी गांगुली


साल 2009 में रियलिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे में डिंपी गांगुली ने राहुल महाजन से शादी की थी। लेकिन 4 महीने के अंदर ही दोनों के रिश्ते में अनबन हो गई। डिंपी ने राहुल पर गाली देने और घरेलू हिंसा के संगीन आरोप लगाए थे। साल 2010 में डिंपी ने तलाक की अर्जी दाखिल की और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। 
 


 

: Neha

kangna ranautPreity Zintaaishearya rai bachchankarishma kapoorshweta tiwariZeenat AmanDeepshikha NagpalRati Agnihotribeaten partner

loading...