घरेलू हिंसा की जड़ें हमारे समाज तथा परिवार में गहराई तक जम गई हैं। महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी तरह की हिंसा अपराध की श्रेणी में आती है। घरेलू हिंसा के अधिकांश मामलों में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है। वहीं आम लोगों की तरह हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो घरेलु हिंसा का शिकार हुई हैं। वहीं उन्होंने इसके खिलाफ जाकर अपनी आवाज भी उठाई है।
06 Apr, 2019 12:53 PMमुंबई: घरेलू हिंसा की जड़ें हमारे समाज तथा परिवार में गहराई तक जम गई हैं। महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी तरह की हिंसा अपराध की श्रेणी में आती है। घरेलू हिंसा के अधिकांश मामलों में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है। वहीं आम लोगों की तरह हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो घरेलु हिंसा का शिकार हुई हैं। वहीं उन्होंने इसके खिलाफ जाकर अपनी आवाज भी उठाई है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सौम्या ने एक लंबा लिखा है जिसमें उन्होंने घरेलू हिंसा का हिंट दिया है। तो चलिए इस पैकेज में उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने पार्टनर के अत्याचार सहे हैं।
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल ऐश्वर्या राय और सलमान खान में कई बार अनबन देखी गई। इसी के चलते ऐश्वर्या ने सलमान के बढ़ते बुरे रवैये के कारण उन्हें छोड़ दिया। वहीं सलमान फिर भी उनका पीछा करते रहे और धमकियां भी दी। इसके बाद एश्वर्या ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी।
कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और एक्टर आदित्य पंचौली पर बुरा बर्ताव और फिजिकली होने का आरोप लगाया। ऐसे में कंगना ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानि प्रीति जिंटा ने 2005 में नेस वाडिया को डेट कर रही थीं। नेस वाडिया आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर रह चुके हैं। दोनों के बीच विवाद तब बढ़ गया जब वाडिया ने एक पार्टी में सरेआम प्रीति को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद दोनों अलग हो गए और प्रीति ने नेस के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी।
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया था।
श्वेता तिवारी
टीवी पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने बहुत जुल्म किए। राजा ने श्वेता को नशे की हालत में कई बार नुकसान पहुंचाया। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में राजा की बढ़ती बदतमीजियो की वजह से अलग हो गईं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। अब वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।