main page

प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ आदिपुरुष का नया पोस्टर, प्रभु श्री राम के अवतार में दिखे एक्टर

Updated 23 October, 2022 11:31:10 AM

साउथ से लेकर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले एक्टर प्रभास का आज जन्मदिन है। 23 अक्टूबर को एक्टर अपना 43 बर्थडे मना रहे हैं। प्रभास ने जन्मदिन पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर आउट हो गया है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ से लेकर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले एक्टर प्रभास का आज जन्मदिन है। 23 अक्टूबर को एक्टर अपना 43 बर्थडे मना रहे हैं। प्रभास ने जन्मदिन पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर आउट हो गया है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

आदिपुरुष के पोस्टर में प्रभास, प्रभु श्री राम के अवतार में नजर आ रहे हैं और उनके पीछे वानर सेना दिखाई दे रही है। आदिपुरुष का नया पोस्टर प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को आईमैक्स और 3डी में थिएटर्स में रिलीज होगी।” 

 


फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने भी फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।


बता दें, ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
 

Content Writer: suman prajapati

Adipurushnew posterreleasedPrabhasbirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...