शो ''इंडियन आइडल 12'' होस्ट आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। आदित्य फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आदित्य ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
27 Jun, 2021 09:30 AMमुंबई. शो 'इंडियन आइडल 12' होस्ट आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। आदित्य फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आदित्य ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में आदित्य डार्क ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। आदित्य डंबल्स के साथ वर्कआउट करते और अपने बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- गेन्ज। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- 'श्वेता भाभी को इम्प्रेस करना है।'
बता दें कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आदित्य का वजन काफी बढ़ गया था। अब आदित्य ने अपना वजन बहुत कम कर लिया है और फिट हो गए हैं। आदित्य ने पिछले साल गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी खूब वायरल हुए थे। दोनों ने 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों 2010 में फिल्म 'शापित' के सेट पर मिले थे।