सिंगर आदित्य नारायण और उनकी एक्ट्रेस पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। श्वेता अग्रवाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम कपल ने त्विषा नारायण झा रखा है। नन्हीं परी की किलकारी गूंजने के बाद से ही पूरा नारायमण परिवार सातवें आसमान पर है। त्विषा के जन्म
23 May, 2022 12:49 PMमुंबई: सिंगर आदित्य नारायण और उनकी एक्ट्रेस पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। श्वेता अग्रवाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम कपल ने त्विषा नारायण झा रखा है।

नन्हीं परी की किलकारी गूंजने के बाद से ही पूरा नारायमण परिवार सातवें आसमान पर है। त्विषा के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी झलक देखने को बेताब थे। वहीं अब लगभग 3 महीने बाद आदित्य नारायण ने अपनी प्रिंसेस की तस्वीर शेयर कर दी है।

वैसे तो आदित्य ने 24 अप्रैल को भी पत्नी और लाडली संग एक तस्वीर शेयर की थी लेकिन इसमें त्विषा का चेहरा नहीं दिख रहा था। लेकिन अब आदित्य ने अपने इंस्टा पर त्विषा की पहली सोलो तस्वीर शेयर की हैं जिसमें उनका चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। शेयर की तस्वीर में तीन महीने की त्विषा एक टोकरी में लेटी नजर आ रही हैं। व्हाइट आउटफिट में वह बेहद क्यूट लग रही हैं।
इस दौरान त्विषा ने सिर पर मैचिंग हेयरबैंड लगाया है। बंद मुट्ठी किए वह बेहद ही प्यारे अंदाज से कैमरे को निहार रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा-कल 3 महीने ! ये है, हमारी खूबसूरत परी त्विषा नारायण झा ।

इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के इंस्टा पेज की भी जानकारी दी जो @tvishanarayanjha है। फैंस त्विषा की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इससे पहले बेटी के 2 महीने के होने पर आदित्य ने एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की थी। तस्वीर में सिंगर अपनी पत्नी और बेटी के साथ शानदार पोज देते नजर आ रहे हैं। नन्हीं त्विषा अपनी मां की गोद में नजर आ रही थीं।श्वेता आदित्य के घुटनों पर बैठ पोज दे रही हैं। यह तस्वीर वाकई में बेहद प्यारी है। इसे शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा था- दो महीने पहले हमारी छोटी सी खुशियों की गठरी, तविशा, इस दुनिया में आई।

10 मार्च 2022 को आदित्य ने अपनी बेटी त्विशा के साथ पहली तस्वीर शेयर की थी। फोटो में आदित्य अपनी बच्ची को गोद में लिए नजर आए थे।
आदित्य और श्वेता ने 1 दिसंबर 2020 को शादी रचाई थी। दोनों ने एक-दूसरे को 10 सालों तक से डेट करने के बाद सात फेरे लिए थे। कपल की पहली मुलाकात 'शापित' के सेट पर हुई थी। ये आदित्य की बॉलीवुड डेब्यू मूवी थी।