'कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया...जी करे देखता रहूँ..अगर गाने की ये लाइने सिंगर आदित्य नारायण की लाडली त्विषा के लिए कही जाएं, तो इसमें कुछ भी गलत नही होगा। आदित्य-श्वेता अग्रवाल की लाडली है ही इतनी प्यारी कि उसकी क्यूटनेस पर कोई भी दीवाना हो जाए। सोशल मीडिया पर जब भी कपल की लाडली की तस्वीर सामने आती है तो वह मिनटों में वायरल हो जाती है। हाल ही में आदित्य नारायण ने अपनी नन्हीं परी संग दो सुपर क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब चर्चा में हैं।
24 Aug, 2022 04:46 PMबॉलीवुड तड़का टीम. 'कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया...जी करे देखता रहूँ..अगर गाने की ये लाइने सिंगर आदित्य नारायण की लाडली त्विषा के लिए कही जाएं, तो इसमें कुछ भी गलत नही होगा। आदित्य-श्वेता अग्रवाल की लाडली है ही इतनी प्यारी कि उसकी क्यूटनेस पर कोई भी दीवाना हो जाए। सोशल मीडिया पर जब भी कपल की लाडली की तस्वीर सामने आती है तो वह मिनटों में वायरल हो जाती है। हाल ही में आदित्य नारायण ने अपनी नन्हीं परी संग दो सुपर क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब चर्चा में हैं।
दरअसल, आज आदित्य नारायण की बेटी त्विषा पूरे छह महीने की हो गई है। इस मौके पर सिंगर ने अपनी बेटी संग दो क्यूट तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 6 महीने पहले एक फरिश्ता आसमान से उतरा। धन्यवाद, हमारी नन्ही परी, हमें चुनने के लिए श्वेता अग्रवाल झा।
इन तस्वीरों में बाप-बेटी की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। दोनों बड़े ही क्यूट अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं त्विषा अपने पापा की तरह पोज देती लोगों का दिल जीत रही है। इस दौरान वह दो चोटियां किए येलो टॉप में बेहद क्यूट लग रही हैं।
बता दें, आदित्य नारायण ने साल 2020 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी रचाई थी। कपल 24 फरवरी 2022 को पहली बार पैरेंट्स बना था। कपल अक्सर अपनी लाडली संग प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर करता रहता है।