सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण इन दिनों पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। आदित्य और श्वेता हनीमून मनाने के लिए श्रीनगर गए थे। जहां कपल ने खूब एंजॉय किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो आदित्य ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। हाल ही में भी आदित्य ने ट्रिप का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।
19 Feb, 2021 10:35 AMमुंबई. सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण इन दिनों पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। आदित्य और श्वेता हनीमून मनाने के लिए श्रीनगर गए थे। जहां कपल ने खूब एंजॉय किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो आदित्य ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। हाल ही में भी आदित्य ने ट्रिप का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में श्वेता आदित्य को प्यार करती हुई नजर आ रही है। आदित्य और श्वेता केबल कार में बैठे हुए हैं। श्वेता पहले आदित्य को किस कर लेती है और फिर कान पर काट लेती है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- क्यूट एंड लवली कपल हमेशा साथ रहें।
एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मैं हूं, ये मेरी वाइफ है और ये मेरी कान कटाई हो रही है।
बता दें आदित्य और श्वेता 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट किया था। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।