main page

Dance Deewane Juniors 1: आदित्य पाटिल के सिर सजा जीत का ताज,कोरियोग्राफर प्रतीक ने विनर को कंधे पर बिठा मनाया जश्न

Updated 18 July, 2022 07:57:23 AM

रविवार (17 जुलाई) को डांस दीवाने जूनियर्स  के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले था। 8 साल के आदित्य पाटिल ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया। मशहूर कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर ने उन्हें इस पूरे सीजन डांस की ट्रेनिंग दी है। उन्हीं से साथ आदिल ने शो की ट्रॉफी जीती। डांस दीवाने जूनियर के ग्रैंड फिनाले में आदित्य

मुंबई: रविवार (17 जुलाई) को डांस दीवाने जूनियर्स  के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले था। 8 साल के आदित्य पाटिल ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया। मशहूर कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर ने उन्हें इस पूरे सीजन डांस की ट्रेनिंग दी है।

Bollywood Tadka

उन्हीं से साथ आदिल ने शो की ट्रॉफी जीती। डांस दीवाने जूनियर के ग्रैंड फिनाले में आदित्य पाटिल को तुषार शेट्टी के ऑल स्टार्स ग्रुप ने कड़ी टक्कर दी थी लेकिन ऑडियंस की हाईएस्ट वोटिंग मिलने की वजह से आदित्य पाटिल के सिर जीत का ताज सजा।

Bollywood Tadka

मुंबई में रहने वाले आदित्य पाटिल का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था हालांकि उन्होंने अपनी जीतोड़ मेहनत से सफलता का स्वाद चख लिया। ट्राॅफी से साथ आदित्य पाटिल को 20 लाख रुपए इनाम में मिले। 

Bollywood Tadka

दादा को दिया जीता श्रेय

आदित्य पाटिल को सपोर्ट करने के लिए फिनाले में उनके पिता और दादा पहुंचे थे। आदित्य पाटिल अपने दादा जी को उनकी जीत का श्रेय देते हैं। आदित्य का परिवार शुरुआती दिनों में गुजरात में रहा करता था।सूरत में आदित्य को डांस के लिए अच्छी ट्रेनिंग मिले, खुराक मिले इसलिए उनके दादाजी केले बेचा करते थे। डांस दीवाने जूनियर के मंच पर आए हुए आदित्य के दादाजी का कहना था कि वह जरुरत पड़े तो ऐसे ही केले बेचा करेंगे लेकिन अपने आदित्य की डांसिंग ट्रेनिंग में बिल्कुल भी कमी नहीं आने देंगे। हाल ही में डांस के लिए आदित्य का परिवार मुंबई में शिफ्ट हुआ है।

Bollywood Tadka

टाइगर श्राॅफ के फैन हैं आदित्य

आदित्य बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को फॉलो करते हैं और उनके बहुत बड़े फैन हैं। यहां तक कि आदित्य ने टाइगर को देखकर 8 पैक ऐब्स भी बनाए हैं। 

Bollywood Tadka

जीत से आदित्य के कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा- मेरे लिए उनकी ताकत को चित्रित करने के लिए नए-नए तरीकों के बारे में सोचना मुश्किल था। आदित्य बहुत मेहनती हैं और उनके हाव-भाव कुछ ऐसे हैं जो उनकी उम्र का हर बच्चा नहीं दे सकता। वह एक अच्छा कंटेम्पररी डांस है, लेकिन उन्होंने अन्य डांस फॉर्म को भी पूर्णता के साथ प्रदर्शित किया। मैं जीतने का हकदार हूं।
 

Content Writer: Smita Sharma

Aditya PatilDance Deewane Juniorswinnerseason 1Pratik UtekarBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...