बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिशा आदित्य के साथ बाइक पर बैठ मुंबई की सड़कों पर घूमती दिखी रही हैं।
19 Apr, 2019 09:32 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिशा आदित्य के साथ बाइक पर बैठ मुंबई की सड़कों पर घूमती दिखी रही हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सवाल खड़े होने लगे कि दिशा बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ को छोड़ आखिर आदित्य रॉय कपूर के साथ क्यों बाइक पर घूम रही हैं। दरअसल, दोनों बहुत जल्द फिल्म 'मलंग' में साथ दिखाई देने वाले हैं। इस समय दोनों इसी फिल्म की शूटिंग में बिजी है। यह वीडियो उसी दौरान का है।
फिल्म की बात करें तो इसमें दिशा-आदित्य के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को भूषण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शेखरमणि मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म के जरिए पहली बार दिशा और आदित्य बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।
काम की बात करें तो दिशा जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' में दिखेंगी। वहीं आदित्य की फिल्म 'कलंक' हाल ही में रिलीज हुई है।