फिल्मेकर करण जौहर की मोस्ट अवेटड फिल्म कलंक का टीजर रिलीज हो गया है। मंगलवार को टीजर लॉन्च के लिए मुंबई में एक इवेंट का आयोजम किया गया था। फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदार मे नजर आएंगे।
13 Mar, 2019 05:53 PMमुंबई: फिल्मेकर करण जौहर की मोस्ट अवेटड फिल्म कलंक का टीजर रिलीज हो गया है। मंगलवार को टीजर लॉन्च के लिए मुंबई में एक इवेंट का आयोजम किया गया था। फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा अहम किरदार मे नजर आएंगे।
इसी बीच आदित्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो रेड शेरवानी पहने हुए काफी रॉयल अंदाज में नजर आ रहे हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- 'देव'। दरअसल, फिल्म में वो देव की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने टीम के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। जो इसी इवेंट से जुड़ी हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में हर एक्ट्रेस एक्टर के साथ मैचिंग आउटफिट में नजर आईं। जहां आलिया और वरुण ऑफ व्हाइट आउटफिट में दिखे, वहीं माधुरी संजय ब्लैक लुक में। इनके अलावा सोनाक्षी और आदित्य रेड आउटफिट में नजर आए।
फिल्म की कहानी की बात करें तो अंग्रेजों के दौर में लाहौर की हीरा मंडी के लोहारों द्वारा की गई बगावत पर बनी है। ये फिल्म 1940 के बैकड्रॉप पर बनी है। फिल्म के किरदारों के ऐसे लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म काफी धमाकेदार होेेनें वालीं हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को महावीर जयंती पर रिलीज होगी।