एक्टर आदित्य सील और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शनिवार रात उनकी संगीत सेरेमनी होस्ट की गई, जहां कपल एक साथ बेहद खूबसूरत दिखाई दिया। इस मौके पर कपल ने एक दूसरे को रिंग भी पहनाई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य अनुष्का को रिंग पहनाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं रिंग पहनने के बाद एक्ट्रेस भी काफी खुश दिखाई देती है। इस दौरान अनुष्का रेड कलर के शाइनी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने ह
21 Nov, 2021 12:14 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आदित्य सील और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शनिवार रात उनकी संगीत सेरेमनी होस्ट की गई, जहां कपल एक साथ बेहद खूबसूरत दिखाई दिया। इस मौके पर कपल ने एक दूसरे को रिंग भी पहनाई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य अनुष्का को रिंग पहनाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं रिंग पहनने के बाद एक्ट्रेस भी काफी खुश दिखाई देती है।
इस दौरान अनुष्का रेड कलर के शाइनी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने हैवी नेकलेस और ओपन हेयर्स के साथ स्टाइल किया हुआ है।
ओवरऑल लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं आदित्य सील इस दौरान ब्लैक कलर के शाइनी कुर्ते और पैंट में काफी डेशिंग लग रहे हैं। एक साथ कपल की गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
बता दें, अक्टूबर 2019 में पेरिस में आदित्य ने अनुष्का को प्रपोज किया था, जिसके बाद कपल ने चार सालों तक एक दूसरे को डेट किया और आज दोनों हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगे।