main page

अश्लील वीडियो केस: क्राइम ब्रांच ने अब राज कुंद्रा की कंपनी के डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को किया गिरफ्तार

Updated 13 August, 2021 09:18:08 AM

बाॅलीवड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा केस में एक नया अपडेट आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने अब राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को गिरफ्तार किया है।  दरअसल, एक एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा की कंपनी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें  अभिजीत भोंबले के अलावा गहना वशिष्ठ, अजय श्रीमंत और प्रिंस कश्यप आरोपी हैं।

मुंबई:बाॅलीवड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा केस में एक नया अपडेट आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने अब राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को गिरफ्तार किया है। 

Bollywood Tadka

दरअसल, एक एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा की कंपनी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें  अभिजीत भोंबले के अलावा गहना वशिष्ठ, अजय श्रीमंत और प्रिंस कश्यप आरोपी हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अश्लील वीडियो मामले में 19 जुलाई को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस मामले में फंसे राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। आए दिन राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं।

Bollywood Tadka

एक न्यूज पॉर्टल के मुताबिक पुलिस ने कुंद्रा की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया जाता है, तो वे भागने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि ब्रिटिश नागरिकता के कारण राज कुंद्रा जमानत मिलने पर ब्रिटेन भाग सकते। 

Content Writer: Smita Sharma

abhijit bhomblearresteddirectorraj kundracompanyadult moive caseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...