सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में आरोपों में घिरी रिया चक्रवर्ती ने बीते गुरूवार मीडिया के सामने खुलकर बात की। साथ ही कई चौकाने वाले खुलासे भी किए। इस इंटरव्यू के बाद रिया लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच सुशांत सिंह के पारिवारिक वकील ने रिया पर फिर से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने
28 Aug, 2020 11:52 AMबॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में आरोपों में घिरी रिया चक्रवर्ती ने बीते गुरूवार मीडिया के सामने खुलकर बात की। साथ ही कई चौकाने वाले खुलासे भी किए। इस इंटरव्यू के बाद रिया लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच सुशांत सिंह के पारिवारिक वकील ने रिया पर फिर से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सुशांत का इस्तेमाल टिश्यू पेपर की तरह किया।
हाल ही में सुशांत के परिवार के वकील ने रिया पर कई आरोप लगाए और कई तरह के सवाल भी दागे। विकास सिंह ने कहा कि रिया सिर्फ झूठ बोल रही है और गलत तथ्य पेश कर रही है। उसने सुशांत का सिर्फ इस्तेमाल किया, उसके पैसों पर ऐश की और जब मतलब निकल गया तो टिश्यू पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया। वकील ने रिया के सुशांत की मानसिक स्थिति वाले दावो को भी झूठा बताया और सवाल खडा करते हुए कहा कि अगर उसे सुशांत की हेल्थ के बारे में मालूम था तो उसने इसके बारे में राजपूत परिवार को क्यों नहीं बताया?
बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने फ्लैट नें फांसी से लटके हुए मिले थे। एक्टर की मौत वाले दिन से ही मामले की लगातार जांच हो रही है। फिलहाल इस केस में सीबीआई और ईडी तेजी जांच करने में जुटी हुई हैं। अब तक सीबीआई इस केस से जुड़े कई आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है।