main page

थ्रोबैक: 15 साल बाद प्रियंका ने दूर की फैंस की ये गलतफहमी, कहा-'सबको लगता था तिनका-तिनका गाने में मेरी आवाज है'

Updated 22 May, 2020 12:30:17 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रहती हैं। हाल ही में पीसी ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने लोगों की 15 साल पुरानी गलतफहमी भी दूर की। दरअसल, प्रियंका साल 2005 में फिल्म ''करम'' में नजर आईं थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन इसका गाना ''तिनक-तिनका'' हर किसी की जुबान पर था।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रहती हैं। हाल ही में पीसी ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने लोगों की 15 साल पुरानी गलतफहमी भी दूर की। दरअसल, प्रियंका साल 2005 में फिल्म 'करम' में नजर आईं थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन इसका गाना 'तिनक-तिनका' हर किसी की जुबान पर था।

Bollywood Tadka

इस साॅन्ग के रिलीज के बाद लोगों को लगने लगा था कि  ये गाना खुद प्रियंका ने गाया है। हालांकि ऐसा नहीं है।  फिल्म रिलीज के 15 साल बाद अब प्रियंका ने इस बारे में फैंस को जानकारी दी है। इस वीडियो के साथ पीसी ने कैप्शन में लिखा-'जिसको न पता हो उसे बता दूं, हिंदी फिल्मों में कई एक्टर्स के लिए प्लेबैक सिंगर का इस्तेमाल करते हैं। और मुझे खुशकिस्मती से कुछ बेहतरीन सिंगर्स ने अपनी आवाज मेरी फिल्मों में दी है।

Bollywood Tadka

मगर जब ये गाना रिलीज हुआ तो कई लोगों को लगता था ये मेरी आवाज है। मगर सच्चाई यह है कि ये आवाज मेरी पसंदीदा सिंगर में से एक अलीशा चिनॉय की है। वो मेरी टोन से बहुत मिलती हैं। शुक्रिया अलिशा।' सामने आए इस वीडियो में प्रियंका रेज कलर के बैकलेस गाउन में दिख रही हैं। 

Bollywood Tadka

फिल्म की करम की बात करें तो इसमें प्रियंका के साथ जॉन एब्राहिम ने लीड रोल निभाया था। संजय गुप्ता के निर्देशन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप साबित हुई थी।
 

: Smita Sharma

priyanka chopraclearstinka tinkasong15 yearsKaramBollywoodBollywood News and GossipCelebrity  Latest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...