main page

एक्टिंग और डांसिंग के बाद माधुरी का सिंगिंग अवतार, पति के साथ गिटार बजाती दिखीं एक्ट्रेस

Updated 24 November, 2019 05:27:47 PM

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में, माधुरी अपने म्यूजिक स्किल से फैंस को प्रभावित कर रही है

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में, माधुरी अपने म्यूजिक स्किल से फैंस को प्रभावित कर रही है। वीडियो में माधुरी दीक्षित को पति श्रीराम माधव नेने और सिंगर जैक डिसूजा के साथ गिटार बजाते और गाते हुए देखा जा सकता है।

Bollywood Tadka, Madhuri Dixit Images

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने लिखा- फैमिली जैम। जैक डिसूजा के साथ गिटार बजाने की यह कोशिश काफी मजेदार थी। 

Bollywood Tadka,  Madhuri Dixit Images

माधुरी दीक्षित 90 के दशक की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

Bollywood Tadka,  Madhuri Dixit Images

माधुरी ने अपनी सुंदरता और शानदार एक्टिंग से दो दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया है। फिल्मों के अलावा माधुरी को उनके बेहतरीन डांस के लिए भी जाना जाता है। माधुरी को एक्टिंग और डांस की हर शैली का स्पेशलिस्ट माना जाता है। माधुरी दीक्षित अपने समय की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कथक के महानतम गुरु माने जाने वाले पंडित महाराज ने कोरियोग्राफ किया है।

 

माधुरी दीक्षित को 14 बार फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली माधुरी को फिल्म 'तेजाब' से पहचान मिली। माधुरी 'राम लखन', 'हम आपके हैं कौन', 'राजा', 'खलनायक', 'दिल तो पागल है' जैसी सुपर हिट फिल्मों के साथ सुर्खियों में आईं। माधुरी ने फिल्म 'अंजाम', 'मोर्चरी', 'देवदास' में अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों को दीवाना बनाया।

Edited By: Akash sikarwar

Madhuri Dixit NeneBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...