पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस महामारी से बचाव के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड स्टार्स भी लोगों में जागरुकता फैलाने में योगदान दे रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने एक कविता के जरिए कोरोना पर लोगों जागरूक किया था। वहीं अब फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इस संबंध में लोगों का अवेयर करने का प्रयास किया है।
14 Mar, 2020 12:10 PMबॉलीवुड तड़का टीम. पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस महामारी से बचाव के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड स्टार्स भी लोगों में जागरुकता फैलाने में योगदान दे रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने एक कविता के जरिए कोरोना पर लोगों जागरूक किया था। वहीं अब फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इस संबंध में लोगों का अवेयर करने का प्रयास किया है।
हाल ही में देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। कई तस्वीरों के एक क्लिप में प्रियंका नम्सते करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, सारी बात नमस्ते की है, पुराना है लेकिन दुनिया में हो रहे बदलावों के बीच लोगों से मिलने का नया तरीका है, प्लीज सभी सुरक्षित रहिए." प्रियंका के इस पोस्ट की फैंस द्वारा खूब तारीफ की जा रही है।
बता दें प्रियंका और अमिताभ से पहले कई और स्टार्स भी कोरोना से बचाव संबंधी सलाह दे चुके हैं।
सलमान खान ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लिखा था,"नमस्कार...हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है। जब 'कोरोनावायरस' खत्म हो जाए, तब हाथ मिलाओ और गले लगो।"
इससे पहले अनुपम खेर ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया था और कहा था कि "मुझे लगता है कि एक-दूसरे का अभिवादन करने का सबसे अच्छा तरीका हाथ मिलाना नहीं, बल्कि पुरानी भारतीय परम्परा 'नमस्ते' करना है। बस अपने दोनों हाथ साथ मिलाइए। ताकि आप संक्रमित न हों।"
वहीं एक्टर अक्षय कुमार ने भी कोरोना से बचने के लिए नमस्ते को महत्ता दी थी।