बीते कुछ समय से इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों पर कोरोना का असर देखने को मिला है। बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी और उनके भाई,भाभी और भतीजी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था। अनुपम की मां दुलारी को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि भाई और उनके परिवार ने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया। इसी बीच अब अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर मां का हेल्थ अपडेट दिया।
20 Jul, 2020 04:54 PMमुंबई: बीते कुछ समय से इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों पर कोरोना का असर देखने को मिला है। बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी और उनके भाई,भाभी और भतीजी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था। अनुपम की मां दुलारी को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि भाई और उनके परिवार ने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया। इसी बीच अब अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर मां का हेल्थ अपडेट दिया।
वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा-'अच्छी खबर है, कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स ने कहा है कि मेडिकल के सभी मापदंडों पर मेरी मां अब स्वस्थ हैं। अब वो घर जा सकती हैं। उन्हें कम से कम आठ दिन होम क्वारंटीन रहना पड़ेगा। वो तेजी से ठीक हो रही हैं। 'सबसे पहले मैं कोकिलाबेन अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ का शुक्रिया कहना चाहता हूं। उन्होंने मेरी मां का इतना ध्यान रखा। सबसे ज्यादा आपका शुक्रिया है।
आपने अपनी दुआओं और शुभकामनाओं से मुझे ढांढस बंधाया है। शब्दों में ये बयां करना मुश्किल है।' अनुपम खेर ने आगे कहा-'अपने घर के आस पास अगर किसी को कोरोना हो जाता है तो लोग उससे दूरी बना लेते हैं। हालांकि यह सही विचार के साथ किया जाता है। मैं बाकी परिवार वालों के लिए भी दुआ करता हूं कि वो भी ठीक हो जाएं।'