बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह सुसाइड मामले में उनके पिता द्वारा बिहार में FIR दर्ज कराए जाने के बाद अब कहानी पूरी तरह बदल चुकी है। पहले जहां मुंबई पुलिस लगातार बस पूछताछ करती चली जा रही थी वहीं अब बिहार पुलिस के पास ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने की शुरुआत हो गई है। रेहा चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके खिलाफ रेहा ने कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने ये केस मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की है।
31 Jul, 2020 06:43 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह सुसाइड मामले में उनके पिता द्वारा बिहार में FIR दर्ज कराए जाने के बाद अब कहानी पूरी तरह बदल चुकी है। पहले जहां मुंबई पुलिस लगातार बस पूछताछ करती चली जा रही थी वहीं अब बिहार पुलिस के पास ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने की शुरुआत हो गई है। रेहा चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके खिलाफ रेहा ने कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने ये केस मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की है।
एक्ट्रेस ने दावा किया कि सुशांत की फैमिली उन्हें झूठे केस में फंसा रही हैं। रेहा ने कहा है कि उन्हें सुशांत के पिता के.के.सिंह द्वारा फंसाया जा रहा है। उनका सुशांत के सुसाइड में कोई हाथ नहीं है। वहीं अब हाल ही में रेहा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। इस वीडियो में रेहा ने कहा है कि मामला कोर्ट में पहुंच गया है इसलिए मैं चुप हूं। मेरे बारे में इलैक्ट्रोनिक मीडिया मे कई करह की बातें बोली जा रही हैं।
कई तरह के आरोप लग रहे हैं। लेकिन मैं उन पर कुछ नहीं बोलना चाहती क्योंकि मेरे वकील ने इस पर बोलने से मना किया है। जो सच है वो सामने आएगा। मेरा भगवान और कानून पर पूरा विश्वास है। मुझे जरूर न्याय मिलेगा। वीडियो अंत में रेहा ने कहा-'सत्यमेव ज्यते।' रेहा का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया पर आरोप लगाया है कि 2019 से पहले सुशांत सिंह कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थे को रेहा के संपर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? इसकी जांच हो... सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए निकालने की भी जांच की मांग की है। सुशांत के परिवार वालों ने शक जताया है कि रेहा चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है। उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया।
<