main page

8 जून सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने महेश भट्ट को किए थे मैसेज, भट्ट ने कहा था-'पीछे मुड़कर.....

Updated 21 August, 2020 11:18:50 AM

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेगी।वीरवार रात सीबीआई के चार अधिकारी मुंबई पहुंचे।वहीं सुशांत के निधन के बाद से ही ये खबरें आने लगीं थी कि एक्ट्रेस  ने महेश भट्ट के कहने पर सुशांत का घर छोड़ा था। लेकिन रिया ने हाल ही के बयान में साफ कहा था कि सुशांत ने खुद उन्हें घर से जाने क

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेगी।वीरवार रात सीबीआई के चार अधिकारी मुंबई पहुंचे।वहीं सुशांत के निधन के बाद से ही ये खबरें आने लगीं थी कि एक्ट्रेस  ने महेश भट्ट के कहने पर सुशांत का घर छोड़ा था। लेकिन रिया ने हाल ही के बयान में साफ कहा था कि सुशांत ने खुद उन्हें घर से जाने को कहा था।इसी बीच रिया चक्रवर्ती और फिल्मेकर महेश भट्ट के बीच हुई व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है।

Bollywood Tadka

सुशांत की मौत से 6 दिन पहले यानी 8 जून की रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच की है। यही वो दिन था, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। चैट के मुताबिक, भट्ट ने रिया को पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी। देखें रिया और महेश भट्ट की चैट..

 

 

 

रिया चक्रवर्ती : भारी दिल और राहत की भावना के साथ आयशा आगे बढ़ गई है सर...हमारा आखिरी कॉल जगाने वाला कॉल था। आप मेरे एंजल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।
महेश भट्ट: पीछे मुड़कर मत देखना। इसे संभव बनाओ, जो कि जरूरी है। आपके पिता को मेरा प्यार। उन्हें बहुत खुशी होगी।
रिया चक्रवर्ती: कुछ साहस मिला सर और आपने उस दिन फोन पर मेरे पिता के बारे में जो कहा, उसने मुझे स्ट्रॉन्ग होने के लिए प्रेरित किया। हमेशा खास होने के लिए उन्होंने आपको प्यार और शुक्रिया भेजा है।
महेश भट्ट: तुम मेरी बच्ची हो। मैं हल्का महसूस कर रहा हूं।
रिया चक्रवर्ती : आह...शब्द नहीं है सर...दिल भरा हुआ है। लेकिन आपके लिए जो फीलिंग होती है, वह सबसे अच्छी होती है।

Bollywood Tadka

महेश भट्ट: बहादुर होने के लिए शुक्रिया।
रिया चक्रवर्ती : किस्मत का शुक्रिया, जो उसने मुझे आपसे मिला दिया। आप सही हैं। हमारे रास्ते इस दिन के लिए ही मिले थे। सिर्फ एक फिल्म के लिए नहीं, बल्कि कुछ बहुत अलग है। आपके कहा एक-एक शब्द मेरे दिमाग में गूंजता है और आपके असीमित प्यार का गहरा प्रभाव महसूस होता है।
महेश भट्ट: हां, हां, हां। अगर मैं काम न आ सका तो मेरे होने का कोई मतलब नहीं है।
रिया चक्रवर्ती : आपने मुझे फिर आजाद कर दिया। भगवान की तरह एक ही जिंदगी में दूसरी बार। (संभवतः पहली बार के तौर पर वे उनकी फिल्म 'जलेबी' की बात कर रही हैं)
महेश भट्ट : रेस्ट।
रिया चक्रवर्ती: आह शांति।
महेश भट्ट : हैप्पी बर्थडे। (शायद महेश भट्ट इसे रिया का पुनर्जन्म मान रहे थे।)
रिया चक्रवर्ती : हाहा-हाहा...मैं स्माइल कर रही हूं। आई लव यू माय बेस्ट मैन। आपको प्राउड फील कराऊंगी।
महेश भट्ट : तुमने पहले ही करा दिया। वाकई। तुमने जो किया, उसके लिए गट्स चाहिए। पीछे मत मुड़ना।

Bollywood Tadka

मुंबई पुलिस और ईडी से कही थी ये बातें 

रिया ने मुंबई पुलिस और ईडी की पूछताछ में यह दावा किया था कि सुशांत ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा था, क्योंकि उनके पिता उनके रिश्ते से खुश नहीं थे। लेकिन सुशांत के सुसाइड के बाद से ही ये खबरें आई थीं कि  महेश भट्ट ने भी उन्हें एक्टरके साथ रिश्ता खत्म करने की सलाह दी थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रिया ने कुछ और लोगों को सुशांत डिप्रेशन के बारे में बताया था।

Bollywood Tadka

8 जून को लेकर सुशांत के परिवार और रिया की कहानी अलग

8 जून को लेकर सुशांत के परिवार और रिया की ओर से अलग-अलग कहानी सामने आ चुकी हैं। सुशांत की बहन मीतू की मानें तो रिया ने उन्हें फोन करके फ्लैट पर बुलाया था और कहा था कि सुशांत से उनका झगड़ा हुआ है। जब मीतू वहां पहुंचीं तो रिया जा चुकी थीं। सुशांत ने भी दोनों के झगड़े के बारे में बताया था। मीतू के मुताबिक, वे सुशांत के साथ 12 जून तक रुकी थीं। लेकिन फिर उन्हें घर लौटना पड़ा था, क्योंकि उनके बच्चे छोटे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं रिया ने जो बताया वह वह बिल्कुल उलट है। उन्होंने अपने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए दावा किया था कि मौत से पहले सुशांत बहुत परेशान थे। वे लगातार रो रहे थे और अपने परिवार को साथ रहने के लिए बुला रहे थे। 8 जून को जब उनकी बड़ी बहन मीतू साथ आकर रहने के लिए तैयार हो गईं तो एक्टर ने रिया को उनके घर भेज दिया था।

Bollywood Tadka


बता दें कि सुशांत केस में जांच करने पहुंची सीबीआई अब ये जांच करेगी कि 8 जून को ऐसा क्या हुआ था कि रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। सीबीआई सुशांत के घर पहुंच कर क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी।

: Smita Sharma

sushant singh rajputhomerhea chakrabortymessagedmahesh bhattBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...