main page

यशराज फिल्म्स टैलेंट से किनारा कर रणवीर ने थामा इस संस्था का हाथ! 12 साल पहले YRF की बैंड बाजा बारात से बने थे स्टार

Updated 07 November, 2022 09:50:47 AM

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अभी कुछ दिन पहले अपनी न्यूड फोटोशूट के चलते सुर्खियों में थे। इस फोटोशूट के चलते रणवीर कानूनी पचड़े में भी फंस गए थे।वहीं अब रणवीर यशराज फिल्म्स टैलेंट से किनारा करने को लेकर लाइमलाइट में बने हैं। यशराज फिल्म्स टैलेंट को छोड़ने के बाद रणवीर सिंह ने क्वान में शामिल हो गए हैं। क्वान के प्रमुख विजय सुब्रमण्यम हैं। क्वान में एंट्री लेने के चलते ही रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स टैलेंट को छोड़ दिया है। एक इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने अभी तक यशराज फिल्म्स

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अभी कुछ दिन पहले अपनी न्यूड फोटोशूट के चलते सुर्खियों में थे। इस फोटोशूट के चलते रणवीर कानूनी पचड़े में भी फंस गए थे। 
वहीं अब रणवीर यशराज फिल्म्स टैलेंट से किनारा करने को लेकर लाइमलाइट में बने हैं। यशराज फिल्म्स टैलेंट को छोड़ने के बाद रणवीर सिंह ने क्वान में शामिल हो गए हैं। क्वान के प्रमुख विजय सुब्रमण्यम हैं।

Bollywood Tadka

क्वान में एंट्री लेने के चलते ही रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स टैलेंट को छोड़ दिया है। एक इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने अभी तक यशराज फिल्म्स टैलेंट को छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है हालांकि फिल्मी गलियारों में ये खबर बहुत चर्चा का विषय बनी हुई।

Bollywood Tadka

बॉलीवुड के कदम रखने के बाद से रणवीर सिंह आदित्य चोपड़ा के बहुत करीबी हो गए थे। यशराज फिल्म्स टैलेंट और रणवीर सिंह का पूरा बारह सालों का साथ है हालांकि अब दोनों की राहे अलग हो चुकी हैं मनोरंजन गलियारों में इस बात की चर्चा है कि रणवीर के लिए यशराज फिल्म्स टैलेंट को छोड़ना आसान नहीं रहा होगा। यह उनकी लाइफ के काफी कठिन फैसलों में से एक है।

Bollywood Tadka

'बैंड बाजा बारात' के अलावा रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स की 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में भी काम किया था। मूवी भले हिट नहीं थी, लेकिन रणवीर की एक्टिंग लोगों को पसंद आई थी। साल 2016 में आदित्य चोपड़ा की एक और मूवी 'बेफिक्रे' भी फ्लॉप रही। इसी साल आई 'जयेशभाई जोरदार' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। कुल मिलाकर यशराज बैनर की 1 फिल्म के अलावा बाकी तीन फिल्में फ्लॉप रहीं। 

Bollywood Tadka

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने भले ही यशराज फिल्म्स से किनारा कर लिया है लेकिन आदित्य चोपड़ा संग उनके रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है। अगर यशराज फिल्म्स के पास ऐसी कोई स्क्रिप्ट आती है जिसमें रणवीर सिंह फिट बैठेंगे तो उन्हें जरुर कास्ट किया जाएगा।

Content Writer: Smita Sharma

Ranveer SinghQuittingYRF TalentKwanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...