शो ''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो को बच्चे ही नहीं बूढ़े और नौजवान हर कोई पसंद करता है। शो के हर एक कलाकार के साथ दर्शकों का खास लगाव है।जब किसी कलाकार के शो छोड़ने की खबर आती है तो फैंस मायूस हो जाते हैं। बीते दिनों ही तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा ने 14 साल के बाद शो को अलविदा कहा।
23 May, 2022 08:04 AMमुंबई: शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो को बच्चे ही नहीं बूढ़े और नौजवान हर कोई पसंद करता है। शो के हर एक कलाकार के साथ दर्शकों का खास लगाव है।जब किसी कलाकार के शो छोड़ने की खबर आती है तो फैंस मायूस हो जाते हैं। बीते दिनों ही तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा ने 14 साल के बाद शो को अलविदा कहा।
वह अब वाह भाई वाह नाम के एक नए टीवी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शैलेष लोढ़ा के शो छोड़कर जाने से फैंस पहले से ही काफी निराश थे। इसी बीच एक और स्टार के शो छोड़ने की खबर आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकप्रिय शो में बबीता जी की भूमिका निभाने वालीं मुनमुन दत्ता भी कथित तौर पर इसे अलविदा कहने वाली हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन को बिग बॉस ओटीटी के निर्माताओं ने दूसरे सीजन में एक कंटेस्टेंट के रूप में रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया है।हालांकि इन अफवाहों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुनमुन शो का हिस्सा बनने के लिए सहमत होती हैं? जाहिर है कि अगर मुनमुन दत्ता शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को छोड़कर जाती हैं तो फैंस काफी निराश हो जाएंगे।
दर्शक मुनमुन दत्ता को बिग बॉस 15 में देख चुके हैं पर वे तब एक चैलेंजर के तौर पर शो में शामिल हुई थीं।उन्हें सुरभि चंदना, विशाल पुरी और आकांक्षा पुरी के साथ ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान देखा गया था।