main page

दुखद:  कोरोना से जंग हारे दक्षिण एक्ट्रेस कविता के पति, कुछ दिन पहले ही खोया था जवां बेटा

Updated 02 July, 2021 09:38:49 AM

दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कविता पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।  अभी तक एक्ट्रेस जवान बेटे के निधन के गम से उभरी नहीं थी कि उनका पति दशरथ राज ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। 15 जून को कविता के बेटे संजय स्‍वरूप का निधन हो गया था । उनके बेटे और पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 300 से ज्यादा फिल्में और TV शोज करने वाली कविता के इस दर्द में उनके फैंस भी शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस दुख के इस समय में हिम्‍मत रखने की सलाह दे रहे हैं और ईश्‍वर से इस दुख को सहन

मुंबई: दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कविता पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।  अभी तक एक्ट्रेस जवान बेटे के निधन के गम से उभरी नहीं थी कि उनका पति दशरथ राज ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। 15 जून को कविता के बेटे संजय स्‍वरूप का निधन हो गया था ।

Bollywood Tadka

उनके बेटे और पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 300 से ज्यादा फिल्में और TV शोज करने वाली कविता के इस दर्द में उनके फैंस भी शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस दुख के इस समय में हिम्‍मत रखने की सलाह दे रहे हैं और ईश्‍वर से इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि कविता ने तमिल फ‍िल्‍म ओह मंजू से 11 साल की उम्र में डेब्‍यू किया था। यह फ‍िल्‍म साल 1976 में आई थी। इसी साल उन्‍होंने तेलुगू फ‍िल्‍म Siri Siri Muva में भी वह नजर आई थीं। इस समय वह एक डेली सोप का हिस्‍सा हैं। वह तमिल और कन्नड़  भाषा की 300 से अधिक फ‍िल्‍मों में लीड रोल निभा चुकी हैं। 
 

Content Writer: Smita Sharma

sonsaideathveteranactresskavithahusbandpasses awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...