एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दुनिया क अलविदा कहे करीब 1 महीना होने जा रहा है। सुशांत के सुसाइड के बाद से ही में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है। सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर स्टार किड्स समेत फिल्ममेकर करण जौहर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
13 Jul, 2020 10:20 AMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दुनिया क अलविदा कहे करीब 1 महीना होने जा रहा है। सुशांत के सुसाइड के बाद से ही में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है। सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर स्टार किड्स समेत फिल्ममेकर करण जौहर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
वहीं कुछ दिन पहले खबरें आईं थी कि सोशल मीडिया पर मिल रही नफरत के चलते वह काफी डिप्रेशन में हैं हालांकि इन खबरों के बाद उन्हें नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में देखा गया था जिसके बाद वह एक बार फिर करण लोगों के निशाने पर आ गए।
इसी बीच करण को लेकर एक और खबर सामने आई है। खबरें आईं हैं कि करण ने इंस्टा पर एक और अकाउंट बना लिया है। करण का ये अकाउंट प्राइवेट है और उनके इस अकाउंट को शाहरुख की पत्नी समेत कई स्टार्स फॉलो कर रहे हैं। हालांकि अभी ये कन्फर्म नहीं है कि ये अकाउंट करण का ही है या फेक है।
बता दें कि हमेशा सोशल साइट पर एक्टिव रहने वाले करण ने सुशांत के सुसाइड के बाद से ही इंस्टासे दूरी बना ली है। इसके अलावा ट्रोलिंग के परेशान होकर करण ने MAMI यानी मुंबई अकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है।
करण जौहर इस बात से आहत हैं कि इस मुश्किल समय में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। खबर है कि उन्होंने इस बारे में उन्होंने MAMI की आर्टिस्टिक डायरेक्टर स्मृति किरण को अपना रेजिस्ट्रेशन लेटर दे दिया है। हालांकि दीपिका पादुकोण ने उन्हें मनाने की कोशिश की है।