बुधवार को कुछ लोग अमेरिकन पॉप सिंगर और ऑस्कर विनर लेडी गागा के कुत्ते घुमाने वाले रायन फिशर को गोली मारकर उनके दो फ्रेंच बुलडॉग कोजी और गुस्ताव को चुराकर भाग गए थे। अब शुक्रवार को उनके दोनों कुत्ते वापस मिल गए हैं। इस बात की जानकारी लॉस ऐंजिलिस पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया है कि एक महिला लेडी गागा के दोनों कुत्तों को ओलिंपिक कॉम्यूनिटी पुलिस स्टेशन में लेकर आई थी। इसके बाद पुलिस ने लेडी गागा के रिप्रजेंटेटिव को बुलाया और उन्होंने कन्फर्म किया है कि वही लेडी गागा के दोनों चुराए गए कुत्ते हैं।
27 Feb, 2021 01:28 PMलंदन: बुधवार को कुछ लोग अमेरिकन पॉप सिंगर और ऑस्कर विनर लेडी गागा के कुत्ते घुमाने वाले रायन फिशर को गोली मारकर उनके दो फ्रेंच बुलडॉग कोजी और गुस्ताव को चुराकर भाग गए थे। अब शुक्रवार को उनके दोनों कुत्ते वापस मिल गए हैं। इस बात की जानकारी लॉस ऐंजिलिस पुलिस ने दी।
पुलिस ने बताया है कि एक महिला लेडी गागा के दोनों कुत्तों को ओलिंपिक कॉम्यूनिटी पुलिस स्टेशन में लेकर आई थी। इसके बाद पुलिस ने लेडी गागा के रिप्रजेंटेटिव को बुलाया और उन्होंने कन्फर्म किया है कि वही लेडी गागा के दोनों चुराए गए कुत्ते हैं।
बता दें कि लेडी गागा अभी अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में रोम में हैं। लेडी गागा ने अपने खोए हुए दोनों डॉगी मिलने पर खुशी जताई है और अपनी जान जोखिम में डालने के लिए रायन फिशर का शुक्रिया अदा किया है।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लेडी गागा के कुत्ते किस इरादे से चुराए गए थे और लौटाने वाली महिला के पास कैसे पहुंच गए। लेडी गागा ने अपने डाॅग्स की जानकारी देने वाले के लिए 5 लाख डॉलर का इनाम भी रखा था।