बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़क से बाॅलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया थी। अपनी पहली ही फिल्म से अहान ने लोगों का दिल जीत लिया। उनकी एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। वहीं फिल्मों के अलावा अहान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अहान इस समय मॉडल तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। वह अक्सर अपनी लेडी लव संग प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अहान और तान्या खुलकर एक-दूसरे पर अपना प्यार न्योछावर करते नजर आते हैं।
30 Mar, 2022 03:06 PMमुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़क से बाॅलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया थी। अपनी पहली ही फिल्म से अहान ने लोगों का दिल जीत लिया। उनकी एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। वहीं फिल्मों के अलावा अहान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अहान इस समय मॉडल तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं।
वह अक्सर अपनी लेडी लव संग प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अहान और तान्या खुलकर एक-दूसरे पर अपना प्यार न्योछावर करते नजर आते हैं। हाल ही में एक बार फिर इसकी झलक देखने को मिली। दरअसल, 29 मार्च 2022 अहान की गर्लफ्रेंड तान्या का बर्थडे था।
इस खास दिन पर अहान ने तान्या पर खूब प्यार लुटाया। अहान ने अपनी लेडी लव संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में तान्या अहान की गोद में लेटी हैं। वहीं अहान ने उन्हें बाहों में भर रखा है। दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक पार्क में खड़े नजर आ रहे हैं, जहां तान्या सेल्फी ले रही हैं और अहान उन्हें पीछे से हग किए हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ अहान ने लिखा-मेरी बर्थडे गर्ल। अहान की ये पोस्ट लोगों का दिल जीत रहा है। इससे उनके प्यार की गहराई का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ पिछले 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2015 में अहान के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें आई थीं।
तान्या विदेश में पढ़ाई कर रही थीं, इस वजह से उनका और अहान लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में थे लेकिन अब दोनों साथ साथ है। तान्या पूरे शेट्टी परिवार के काफी क्लोज हैं। वह अहान की बड़ी बहन अथिया शेट्टी के साथ भी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं।
बता दें कि तान्या श्रॉफ उद्योगपति जयदेव श्रॉफ और रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं। तान्या फैशन इंफ्लूएंसर और डिजाइनर हैं। वे अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाती हैं।