बच्चन फैमिली के 4 सदस्य इन दिनों कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी से जूझ रही है। बीते शनिवार अमिताभ बच्चन और अभिषेच बच्चन के कोरोना को अस्पताल में एडमिट कराया गया। अभी तक ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटाइन थीं और कोरोना का इलाज कर रही थीं। इसी बीच बीती रात ऐश्वर्या
और आराध्या बच्चन मुंबई स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
18 Jul, 2020 08:58 AMमुंबई: बच्चन फैमिली के 4 सदस्य इन दिनों कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी से जूझ रही है। बीते शनिवार अमिताभ बच्चन और अभिषेच बच्चन के कोरोना को अस्पताल में एडमिट कराया गया। अभी तक ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटाइन थीं और कोरोना का इलाज कर रही थीं। इसी बीच बीती रात ऐश्वर्या
और आराध्या बच्चन मुंबई स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऐश्वर्या को बुखार आ रहा था और उनका गला भी खराब था जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐश्वर्या के साथ आराध्या भी नानावटी अस्पताल में भर्ती हुईं है। एंबुलेंस के जरिए आराध्या और ऐश्वर्या नानावटी अस्पताल गई हैं।
बता दें कि रविवार को पता चला था की ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं। दोनों में कोरोना के लक्षण ना के बराबर थे जिसकी वजह से घर में ही उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर उनपर नजर रखें हुए थे लेकिन घर में जब ऐश्वर्या की तबियत नहीं सुधरी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत स्थिर हैं और अस्पताल में उनका इलाज शुरू हो गया है।