बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी मां वृंदा राय के काफी करीब हैं।ऐश्वर्या के इंस्टा पर ऐसी कई फोटोज हैं, जो दिखाती हैं कि वे दोनों आपस में कितनी क्लोज हैं।ऐश्वर्या कई मौकों पर अलग-अलग तरह से मां के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर चुकी हैं। मिसेज बच्चन को कई बार मां के साथ इवेंट्स या हाॅलीडे पर जाते देखा जाता है। 23 मई को ऐश की मां का बर्थडे होता है। ऐश्वर्या अपनी मां के हर बर्थडे पर उनके साथ रहने की पूरी कोशिश करती हैं।यही वजह है कि ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल अचानक वापस आ गई हैं। ऐश्वर्य
24 May, 2022 09:50 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी मां वृंदा राय के काफी करीब हैं।ऐश्वर्या के इंस्टा पर ऐसी कई फोटोज हैं, जो दिखाती हैं कि वे दोनों आपस में कितनी क्लोज हैं।ऐश्वर्या कई मौकों पर अलग-अलग तरह से मां के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर चुकी हैं। मिसेज बच्चन को कई बार मां के साथ इवेंट्स या हाॅलीडे पर जाते देखा जाता है। 23 मई को ऐश की मां का बर्थडे होता है। ऐश्वर्या अपनी मां के हर बर्थडे पर उनके साथ रहने की पूरी कोशिश करती हैं।

यही वजह है कि ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल अचानक वापस आ गई हैं। ऐश्वर्या ने बीती रात बेहद शानदार तरीके से अपनी मां का बर्थडे मनाया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट में शेयर की हैं।

पहली तस्वीर में ऐश की मां कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके सामने टेबल पर ढेर सारे फूल रखे हुए हैं। वहीं आराध्या नानी के गले में हाथ डाले नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या भी मां और बेटी के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो ऐश्वर्या ब्लैक लुक में दिख रही हैं। वहीं आराध्या रेड ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। बैकग्राउंड में फैमिली तस्वीर नजर आ रही हैं जिसमें ऐश्वर्या, आराध्या, पूरी राय फैमिली और ऐश की दिवंगत पिता है।

एक तस्वीर में अभिषेक नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वहीं आराध्या नानी के गले में बाहें डाली हैं। उनके हाथ में पिंक कलर का फूल नजर आ रहा है। सभी कैमरे की तरफ देख मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

सेलिब्रेशन तस्वीरों के अलावा ऐश्वर्या ने मां की एक अकेली तस्वीर भी शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने मां के नाम एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है। ऐश ने लिखा-जन्मदिन मुबारक हो प्यारे प्यारे मम्मी-डैडा। आपको हमेशा प्यार। भगवान हमेशा भला करे।
वृंदा राय ने 2003 में स्क्रिप्ट राइटिंग में हाथ आजमाया था। ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘दिल का रिश्ता को वृंदा राय ने ही लिखा था। ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय की बात करें तो वो भी काफी सज्जन इंसान थे। रईस पिता पहले मंगलुरु में थे। फिर ऐश्वर्या के जन्म के तुरंत बाद वो मुंबई आ गए। कृष्णराज राय का मार्च 2017 में निधन हो गया। काम की बात करें तो ऐश्वर्या मणिरत्नम की तमिल पीरियड ड्रामा पोन्नियिन सेलवन में नजर आएंगी। फिल्म में जयम रवि, चियान विक्रम और कीर्ति सुरेश भी हैं।