main page

पति और बेटी के साथ कजिन की शादी में पहुंचीं ऐश्वर्या,रेड आउटफिट में गजब दिखीं 'मिसेज बच्चन'

Updated 23 February, 2021 08:38:29 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी अटेंड करने बेंगलुरू पहुंचीं। शादी में ऐश पति अभिषेक और अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ शामिल हुईं थीं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। शादी में ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी मौजूद थीं। ऐश्वर्या का लुक दर्शकों को ज्यादा लुभा रहा है। ऐश के पहले लुक की बात करें तो वह पेस्टल कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। ऐश ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपने कजिन श्लोका शेट्टी की शादी अटेंड करने  बेंगलुरू पहुंचीं। शादी में ऐश पति अभिषेक और अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ शामिल हुईं थीं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। शादी में ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी मौजूद थीं। 

Bollywood Tadka

ऐश्वर्या का लुक दर्शकों को ज्यादा लुभा रहा है। ऐश के पहले लुक की बात करें तो वह पेस्टल कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। ऐश ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है।  वहीं आराध्या ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना है जिसमें वो बेहद सुंदर और क्यूट लग रही हैं।

Bollywood Tadka

अभिषेक की बात करें तो वह शेरवानी में नजर आ रहे हैं।  इतना ही नहीं तीनों ने अपनी पोशाक की मैचिंग के मास्क भी पहने हैं।

Bollywood Tadka

वहीं ऐश के दूसरे लुक की बात करें तो वह रेड कलर की एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप, मांग टीका,रेड लिपस्टिक ऐश के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। आराध्या ने पिंक कलर का लहंगा पहना है।

Bollywood Tadka

वहीं शादी की तस्वीरों में अभिषेक बच्चन कहीं नजर नहीं आए। ऐश्वर्या दूल्हा दुल्हन और अपने रिश्तेदारों के साथ पोज दे रही हैं। बता दें कि श्लोका शेट्टी ऐश्वर्या की मौसी की बेटी हैं। फैंस ऐश की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो ऐश्वर्या इन दिनों पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में ऐश्वर्या का डबल रोल देखने को मिलेगा। एक मंदाकिनी देवी और दूसरा रोल नंदिनी देवी।

Bollywood Tadka

फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ विक्रम, कीर्ति, तृषा, अमिताभ बच्चन, जयराम रवि लीड रोल में है। वहीं अभिषेक की फिल्म दसवीं का फर्स्ट लुक हाल ही में आउट हुआ है। 
 

Content Writer: Smita Sharma

aishwarya rai bachchanattendcousinshloka shettyweddingabhishek bachchanaaradhya bachchanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...