कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके हुस्न का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं मम्मी ऐश्वर्या की ही तरह आराध्या भी अपने क्यूट लुक से काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। हाल ही में एेश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या की एक तस्वीर शेयर की है जोकि सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।
14 May, 2018 01:01 PMमुंबई: कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके हुस्न का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
वहीं मम्मी ऐश्वर्या की ही तरह आराध्या भी अपने क्यूट लुक से काफी सुर्खियां बटौर रही हैं।
हाल ही में एेश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या की एक तस्वीर शेयर की है जोकि सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में आराध्या अपनी मम्मी के कांस रेड कार्पेट में पहले दिन पहने हुए बटरफ्लाई गाउन पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।
पर्पल-ब्लू गाउन के साथ अटैच 3 मीटर लंबी कैप पर लेटकर आराध्या क्यूट पोज दे रही हैं। उनके क्यूट लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
तस्वीर शेयर करते हुए एेश ने ने लिखा, SUNSHINE n RAINBOWS...।
बता दें कि कान्स में मम्मी के स्टाइल को कॉम्पलिमेंट देने के लिए आराध्या काफी ट्रेंडी और फैशनेबल आउटफिट में नजर आ रही हैं।
एेश की खूबसूरत तस्वीरें सोशल साइट पर अक्सर पॉपुलेरिटी बटौरती हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।