बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अदाओं में हर किसी को अपनीा दीवाना बना लेती हैं। वह अपने फैशन स्टाइल से हर एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं।
30 Apr, 2019 09:26 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अदाओं में हर किसी को अपनीा दीवाना बना लेती हैं। वह अपने फैशन स्टाइल से हर एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। साड़ी से लेकर प्लाजो में वो कहर बरपाती हुई नजर आती हैं।
बिजी शेड्यूल के बीच भी ऐश्वर्या अक्सर परिवार के साथ समय बिताते हुए नजर आती हैं। सोमवार रात को वह फैमिली के साथ डिनर डेट पर पहुंची। इस दौरान ऐश्वर्या व्हाइट टाॅप, ब्लैक जींस और ग्रीम श्रग में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
वहीं आराध्या येलो कलर की फ्राॅक में हमेशा की तरह क्यूट लग रही हैं। आराध्या हमेशा की तरह मां ऐश्वर्या का हाथ थामें नजर आईं। इस दौरान अभिषेक कैजुुअल लुक में नजर आए।
वहीं जया की बात करें तो वह व्हाइट सूट में खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान आराध्या के कुछ फ्रेंड्स भी उनके साथ नजर आए। फैमिली के साथ ऐश्वर्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का क्या नाम है ये अभी साफ नहीं है लेकिन अनुराग बसु की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
इसके अलावा वह गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या को लेकर अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।