कोरोना वायरस की वजह से इस साल कई इंटरनेशनल इवेंट्स कैंसिल हुए।अगर विश्व में कोरोना वायरस की महामारी ना फैली होती तो फ्रांस में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल को भी कोरोना के चलते रद्द किया गया। आपतो बता दें कि इस बार फेस्टिवल का 73वां साल था। और ये इसी महीने यानी मई में शुरू होने वाला था, जो 23 मई तक आयोजित किया जाता है। इस फेस्टिवल में हर साल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी हिस्सा लेती हैं।
16 May, 2020 09:05 AMमुंबई: कोरोना वायरस की वजह से इस साल कई इंटरनेशनल इवेंट्स कैंसिल हुए।अगर विश्व में कोरोना वायरस की महामारी ना फैली होती तो फ्रांस में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल को भी कोरोना के चलते रद्द किया गया। आपतो बता दें कि इस बार फेस्टिवल का 73वां साल था। और ये इसी महीने यानी मई में शुरू होने वाला था, जो 23 मई तक आयोजित किया जाता है। इस फेस्टिवल में हर साल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी हिस्सा लेती हैं। बीते कई सालों से इस इवेंट्स में प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ समेत कई स्टार्स अपना जलवा दिखा चुकी हैं। वहीं इस बार कोरोना की वजह से ये इवेंट कैंसिल हो गया है। लेकिन आज हम आपको इस पैकेज में बाॅलीवुड की हसीनाओं के कान्स फेस्टिवल का फर्स्ट लुक दिखाने जा रहे हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हैं। मई 2003 में ऐश ने पहली बार रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। इस मौके पर वे लहंगा पहने नजर आईं थी। उन्होंने पिंक टॉपके साथ गोल्डन मल्टी कलर लहंगा कैरी किया था। गुलाबी गाल, हैवी ईयरिंग्स, डायमंड नेकलेस के साथ वे बेहद खूबसूरत नजर आई थी।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण 2017 में पहली बार कान्स के रेड कारपेट पर नजर आईं थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट गोल्डन साड़ी कैरी की थी। ये ड्रेस रोहित बल मे डिजाइन की थीं। गोल्ड ईयरिंग्स और बन उनके लुक को चार-चांद लगा रहे थे।
सोनम कपूर
2011 में सोनम कपूर व्हाइट कलर की गाउन में पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आईं थीं।
कैटरीना कैफ
बाॅलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ 2015 में पहली बार फेस्टिवल के रेड कारपेट पर दिखीं थीं। इस मौके पर उन्होंने रेड कलर का गाउन कैरी किया था। मिनिमल मेकअफ, रेड लिपस्टिक और ओपन स्ट्रेट हेयर उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
कंगना रनौत
2018 में कंगना रनौतपहली बार कान्स के रेड कारपेट पर दिखीं थीं। उन्होंने सिल्वर कलर की बेहद बोल्ड ड्रेसपहनी थी।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बीते साल यानि 2019 में पहली बार रेड कार्पेट पर उतरीं थी। उन्होमने ऑफ शोल्डर लैगकट ब्लैक कलर का गाउन पहना था।