आज बच्चन फैमिली की जान आराध्या बच्चन का बर्थडे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास पोस्ट शेयर अपनी बेटी को बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी को लिपकिस करते की तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं दी। ऐश्वर्या का ये पोस्ट देख जहां उनके फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स ऐसी फोटो पोस्ट करने के लिए एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
16 Nov, 2022 12:23 PMबॉलीवुड तड़का टीम. आज बच्चन फैमिली की जान आराध्या बच्चन का बर्थडे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास पोस्ट शेयर अपनी बेटी को बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी को लिपकिस करते की तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं दी। ऐश्वर्या का ये पोस्ट देख जहां उनके फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स ऐसी फोटो पोस्ट करने के लिए एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की, उसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी बेटी के होठों को चूमती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'माय लव, माय लाइफ... मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... मेरी आराध्या।' इस फोटो के नीचे फैंस और स्टार्स आराध्या को बर्थडे विश दे रहे हैं तो कई ऐश्वर्या को ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-'बेटा-बेटी को होंठ पर किस किया जाना हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है'। दूसरे ने कहा, 'लेसेबियन है क्या'। अन्य ने कहा,'आप ऐसे प्यार कर रही हैं, ठीक है लेकिन ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए।' वहीं कई इस तस्वीर पर एक्ट्रेस को ट्रोल करने वालों की लताड़ भी लगाते दिखे।