बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों स्टार उस वक्त चर्चा में आए जब एक इवेंट में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। जानकारी के लिए बात दें कि मुंबई में भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे।
15 Sep, 2019 10:56 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों स्टार उस वक्त चर्चा में आए जब एक इवेंट में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। जानकारी के लिए बात दें कि मुंबई में भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। ये घटना उसी दौरान की हैं। दरअसल, एक वक्त पर विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा जाता था।

ऐसे में अभिषेक का पत्नी के पूर्व प्रेमी विवेक को गले लगाना बड़ी खबर बन गई। इस दौरान की कई वीडियोज सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं। वहीं अब खबर है कि ऐश्वर्या राय अभिषेक के विवेक को गले लगाने से खुश नहीं हैं।

डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के अनुसार,ऐश्वर्या पति अभिषेक से नाराज हैं और वो जानना चाहती हैं कि उन्होंने विवेक ओबेरॉय को एक पब्लिक इवेंट में गले क्यों लगाया। ऐश ने अभिषेक से कहा कि अभिषेक विवेक से हैलो करके भी वहां से निकल सकते थे । गले लगाने की क्या जरूरत थी।
ऐसा था नजारा
इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। इसी इवेंट में विवेक अपने पिता सुरेश ओबेरॉय और पत्नी प्रियंका के साथ पहुंचे। इस दौरान उनका सामना अमिताभ और अभिषेक से हुआ। मीडिया के कैमरों के बीच बच्चन और ओबेरॉय परिवार आमने-सामने था। सुरेश ओबेरॉय ने देखते ही अमिताभ बच्चन को गले लगा लिया। कुछ समय बाद अभिषेक भी वहां आ गए। अभिषेक ने देरी न करते हुए पहले सुरेश ओबेरॉय को गले लगाया और उसके बाद वो उसी गर्मजोशी के साथ विवेक ओबेरॉय से मिले और उन्हें सीने से लगा लिया। जिसने भी ये नजारा देखा वो बस देखता ही रह गया। क्योंकि पहले दोनों परिवारों को ऐसे मिलता कभी किसी ने नहीं देखा था।

एग्जिट पोल के बहाने विवेक ने ऐश्वर्या पर किया था गलत कमेंट
इसी साल मई में लोकसभा चुनाव 2019 के समय विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इसमें ऐश्वर्या की तीन तस्वीरें थीं। एक तस्वीर में वह सलमान के साथ नजर आ रही थीं तो दूसरी में विवेक के साथ। वहीं तीसरी तस्वीर में वो अभिषेक के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को विवेक ने एग्जिट पोल बताया था। उन्होंने मेम को कैप्शन दिया था। "हाहा! रचनात्मक! यहां कोई राजनीति नहीं ... बस जीवन।"अपने इस ट्वीट को लेकर विवेक की बहुत आलोचना हुई थी। उस दौरान पूरी बच्चन फैमिली उनसे नाराज हो गई थी। हांलाकि बाद में विवेक ने अपना ट्वीट डिलीट कर माफी मांग ली थी।