बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी बेटी आराध्या के साथ पेरिस में हैं। दरअसल, वो फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गई हुईं हैं। वहीं वह अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में एेश्वर्या ने बेटी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों डिज्नीलैंड के सामने खड़े होकर किस करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एेश्वर्या ने कैप्शन दिया है
12 Jul, 2018 04:21 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी बेटी आराध्या के साथ पेरिस में हैं। दरअसल, वो फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गई हुईं हैं। वहीं वह अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
हाल ही में एेश्वर्या ने बेटी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों डिज्नीलैंड के सामने खड़े होकर किस करते हुए नजर आ रही हैं।
तस्वीर शेयर करते हुए एेश्वर्या ने कैप्शन दिया है कि My Princess Angel’s Happiness means the World to me My Aaradhya...My LIFE My Eternal LOVE। मां-बेटी की ये तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इस दौरान आराध्या ब्लैक और व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने हुए काफी क्यूट लग रही हैं। वहीं एेश्वर्या ग्रे कलर की जैकेट पहने हुए काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं।
फिल्म की बात करें तो ऐश्वर्या राय की अगली फिल्म फन्ने खां है। फिल्म में काफी लंबे वक्त के बाद वो अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में ऐश्वर्या एक पॉप स्टार का रोल प्ले करती दिखेंगी।
ऐश्वर्या, अनिल कपूर के अलावा फिल्म में राजकुमार राव भी एक मुख्य भूमिका में होंगे। राजकुमार राव के साथ ऐश्वर्या राय की ये पहली फिल्म होगी। मूवी इस साल 3 अगस्त को रिलीज होगी।