main page

पिता को गुरु मानते हैं अजय देवगन, गुरु पूर्णिमा पर तस्वीर शेयर कर बोले- मैंने जीवन का पाठ उनसे सीखा

Updated 24 July, 2021 05:00:26 PM

आज गुरु पूर्णिमा का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन लोग गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और जिसे अपना गुरु मानते हैं उन्हें सम्मान देते हैं। इस खास मौके पर एक्टर अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है और उनके लिए खास नोट लिखा है।

मुंबई. आज गुरु पूर्णिमा का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन लोग गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और जिसे अपना गुरु मानते हैं उन्हें सम्मान देते हैं। इस खास मौके पर एक्टर अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है और उनके लिए खास नोट लिखा है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में अजय व्हाइट टी-शर्ट और ग्रीन जैकेट में नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर के पिता ऑफ व्हाइट शर्ट में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने कैप पहनी हुई है। अजय अपने पिता को गुरु मानते थे। तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने लिखा- 'मैं अपने पिता और गुरु वीरू देवगन को इस शुभ दिन पर सलाम करता हूं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि जीवन और करियर का पाठ मैंने उनसे सीखा है। मेरे लिए यह एक मूल्यवान उपहार है जिसे मैं सम्मान की तरह अपने साथ रखता हूं।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो अजय बहुत जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इसके अलावा अजय फिल्म 'आरआरआर' और मेडे में भी नजर आएंगे। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

ajay devgansalutesfather veeru devganguru purnimaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...