बाॅलीवुड स्टार कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया है लेकिन उनकी सोशल मीडिया तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सारा,जाह्नवी, सुहाना की तरह ही न्यासा एक पॉपुलर स्टारकिड हैं। वैसे तो न्यासा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर रखा है लेकिन उनके कई फैन पेज बने हैं।
जहां आए दिन उनकी तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। विदेश में पढ़ रही न्यासा इन दिनों मुंबई में अपनी फैमिली के साथ हैं। ऐसे में उन्हें बीती रात एक मिस्ट्री बा
29 Dec, 2021 09:16 AMदेर रात मिस्ट्री बाॅय संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट हुईं अजय देवगन की लाडली, मिनी शाॅर्ट ड्रेस में न्यासा का दिखा स्टनिंग लुक
मुंबई: बाॅलीवुड स्टार कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया है लेकिन उनकी सोशल मीडिया तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सारा,जाह्नवी, सुहाना की तरह ही न्यासा एक पॉपुलर स्टारकिड हैं। वैसे तो न्यासा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर रखा है लेकिन उनके कई फैन पेज बने हैं।

जहां आए दिन उनकी तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। विदेश में पढ़ रही न्यासा इन दिनों मुंबई में अपनी फैमिली के साथ हैं। ऐसे में उन्हें बीती रात एक मिस्ट्री बाॅय के साथ बांद्रा स्थित चाइनीज रेस्टोरेंट Hakkasan के बाहर स्पॉट किया गया।

न्यासा अपने दोस्त के साथ डिनर एंजाॅय करने आईं थीं। इस दौरान की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो न्यासा व्हाइट मिनी ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

जैसे ही न्यासा दोस्त संग रेस्टोरेंट से बाहर निकली तो उन्होंने मीडिया ने घेरे लिया। ऐसे में न्यासा के बॉडीगार्ड्स उन्हें उनकी कार तक लेकर गए। न्यासा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दें कि न्यासा देवगन बी-टाउन की उन स्टारकिड्स में से एक हैं, जिन्हें अक्सर अपने लुक्स और कपड़ों की वजह से लोगों की भद्दी-भद्दी बातों का शिकार होना पड़ता है।

इसके बावजूद भी न्यासा देवगन अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रहती हैं। न्यासा सिंगापुर के बहुत ही महंगे कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं कि वह जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करेंगी।
