main page

कोरोना काल: अजय देवगन ने उठाई धारावी के 700 परिवारों की जिम्मेदारी, लोगों से भी की ये खास अपील

Updated 29 May, 2020 07:11:23 AM

कोरोना वायरस की वजह से हुए लाॅकडाउन के कारण लोगों को कई तरह की आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी मार सबसे ज्यादा गरीबों पर पड़ रही है। ऐसे में सरकार के साथ-साथ कई नामी हस्तियां भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। वहीं अब एक्टर अजय देवगन ने भी लोगों की मदद करने का फैसला लिया है। खुद मदद करने के साथ ही साथ उन्होंने लोगों से सभी सहायता करने की अपील की है।

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से हुए लाॅकडाउन के कारण लोगों को कई तरह की आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी मार सबसे ज्यादा गरीबों पर पड़ रही है। ऐसे में सरकार के साथ-साथ कई नामी हस्तियां भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। वहीं अब एक्टर अजय देवगन ने भी लोगों की मदद करने का फैसला लिया है। खुद मदद करने के साथ ही साथ उन्होंने लोगों से सभी सहायता करने की अपील की है। 

Bollywood Tadka

अजय देवगन ने मुंबई के स्लम इलाके धारावी में रहने वाले 700 परिवारों की जिम्मेदारी ली है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा-'धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है। कई नागरिक एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हम 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं आपसे भी दान करने की ब्राथर्ना करता हूं।' इससे पहले अजय देवगन ने पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए 51 लाख रुपए की मदद भेजी थी।

Bollywood Tadka

 

सोनू सूद की जमकर की तारीफ

बता दें कि अजय देवगन ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'प्रवासी श्रमिकों को उनके घर सुरक्षित वापस भेजने का आप जो काम कर रहे हैं, वह बहुत सराहनीय है। आपको खूब ताकत मिले सोनू।'


 

: Smita Sharma

ajay devgnresponsibility700 familiesdharavimumbaicoronaviruslockdownBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...